Monday, September 7, 2026
Home उत्तराखंड त्वचा की देखभाल के लिए घर पर बनाएं नारियल तेल से फेस...

त्वचा की देखभाल के लिए घर पर बनाएं नारियल तेल से फेस मास्क, जानिए प्रक्रिया

हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी त्वचा स्वस्थ और चमकदार रहे और इसके लिए त्वचा की देखभाल करना बहुत जरूरी है।इसके लिए नारियल तेल से फेस मास्क बनाकर इस्तेमाल किया जा सकता है।शोध में पाया गया है कि नारियल तेल से बने फेस मास्क त्वचा के लिए बेहतरीन तरीके से काम करते हैं।आइये आज घर पर नारियल तेल से फेस मास्क बनाने का तरीका और इसके इस्तेमाल से होने वाले फायदे बताते हैं।

नारियल तेल और शहद का फेस मास्क
फेस मास्क बनाने का तरीका: सबसे पहले कटोरी में एक चौथाई चम्मच कप शिया बटर और इसी मात्रा में नारियल तेल डालकर दोनों को पिघला लें। अब इसमें एक बड़ी चम्मच कच्चा शहद मिलाकर अच्छे से मिलाएं। इस मिश्रण को पूरे चेहरे पर लगाएं और कम-से-कम आधे घंटे के बाद पानी से धो लें।फायदे: इसमें एंटी-माइक्रोबिलय और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो बैक्टीरिया को मारते हैं और त्वचा को स्वस्थ रखते हैं। यह त्वचा को मॉइस्चराइज भी करता है।

नारियल का तेल और टी ट्री ऑयल का फेस मास्क
फेस मास्क बनाने का तरीका: सबसे पहले एक कटोरी में एक बड़ी चम्मच नारियल का तेल और टी ट्री ऑयल की 2-3 बूंदें डालकर अच्छे से मिला लें। आप इसे ज्यादा मात्रा में मिलाकर एक बोतल में भी भरकर रख सकते हैं और फिर रात में सोने से पहले इसे चेहरे पर लगाकर छोड़ दें।फायदे: इन दोनों सामग्रियों में एंटी-सेप्टिक और उपचार गुण होते हैं। इसे लगाने से अगले दिन आपको चमकदार त्वचा मिलती है।

नारियल का तेल और हल्दी का फेस मास्क
फेस मास्क बनाने का तरीका: सबसे पहले 3 बड़ी चम्मच नारियल तेल में आधी चम्मच हल्दी पाउडर, आधी चम्मच नींबू का रस और एक बड़ी चम्मच शहद मिलाएं। अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और करीब 20 मिनट बाद धो लें।फायदे: हल्दी में एंटी-सेप्टिक गुण होते हैं, जो त्वचा के दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। इससे आपकी त्वचा चमकदार और साफ बनी रहती है।

नारियल तेल और बेकिंग सोडा का फेस मास्क
फेस मास्क बनाने का तरीका: सबसे पहले एक कटोरी में एक बड़ी चम्मच नारियल का तेल और एक चम्मच बेकिंग सोडा को मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस फेस मास्क को अपने चेहरे पर लगाकर 10 मिनट तक उंगलियों से धीरे-धीरे मसाज करें।फायदे: यह फेस मास्क क्लींजर की तरह काम करता है। यह रोमछिद्रों से गंदगी और मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाता है और चेहरे को चमकदार बनाता है।

नारियल तेल और कॉफी का फेस मास्क
फेस मास्क बनाने का तरीका: सबसे पहले एक चम्मच नारियल का तेल और एक चम्मच कॉफी पाउडर को मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाकर करीब 15 मिनट तक उंगलियों से गोलाकार गति में धीरे-धीरे मालिश करें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें।फायदे: ये दोनों सामग्री एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो आपकी त्वचा को हानिकारक मुक्त कणों से बचाते हैं। यह कोलेजन के उत्पादन को भी बढ़ाता है और त्वचा को चमकदार बनाता है।

RELATED ARTICLES

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नदी प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नदी प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर...

सिनेमाघरों में छाई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ की कमाई

लंबे समय से जिस फिल्म का दर्शकों को इंतजार था, वह आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गई है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के साथ...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!