Friday, April 24, 2026
Home उत्तराखंड बढ़ सकती देश के 50 लाख से अधिक कर्मचारियों की सैलरी, इतने...

बढ़ सकती देश के 50 लाख से अधिक कर्मचारियों की सैलरी, इतने प्रतिशत का होगा फायदा

नई दिल्ली- देश के 50 लाख से अधिक कर्मचारियों के काम की खबर है। इन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में बंपर इजाफा होने वाला है। जिनका वेतन 18 हजार है उनका 26 हजार हो जाएगा। सूत्रों के मुताबिक ये सब सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर होने वाला है। सूत्रों का दावा है कि इसके लिए पूरा ब्यौरा तैयार है सिर्फ औपचारिक घोषणा शेष है। केंद्रीय कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर 2.57 फीसदी है और इसी आधार पर सैलरी दी जाती है।

कर्मचारी एसोसिएशन लंबे समय से इसे बढ़ाने की मांग कर रही हैं। ऐसे में उम्मीद है कि पुरानी पेंशन, डीए एरियर की बढ़ती मांग और आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मोदी सरकार फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने पर विचार करेगी। केंद्रीय कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर 2.57 से बढ़ाकर 3.00 फीसदी या 3.68 फीसदी किया जा सकता है।

ये साल 2026 से लागू किया जा सकता है लेकिन क्योंकि 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं। यदि फिटमेंट फैक्टर 3.68 प्रतिशत होता है तो केन्द्रीय कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में 8,000 रुपये की वृद्धि होगी। इसका मतलब है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये से बढ़ाकर 26,000 रुपये कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

फर्जी वीडियो से चारधाम यात्रा को लेकर भ्रम फैलाया, आरोपी पर मुकदमा

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की चार धाम यात्रा सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। राज्य सरकार द्वारा यात्री...

जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचे उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्री धामी ने किया अभिवादन

देहरादून। देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

भक्ति और विश्वास के माहौल में केदारनाथ धाम के कपाट विधिपूर्वक खुले

रुद्रप्रयाग।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बने कपाट खुलने के दिव्य क्षणों के साक्षी हर हर महादेव, जय श्री केदार के उदघोष से प्रफुल्लित हुई...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

फर्जी वीडियो से चारधाम यात्रा को लेकर भ्रम फैलाया, आरोपी पर मुकदमा

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की चार धाम यात्रा सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। राज्य सरकार द्वारा यात्री...

जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचे उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्री धामी ने किया अभिवादन

देहरादून। देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ से ‘रूप दी रानी’ गाना लॉन्च

आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी...

भक्ति और विश्वास के माहौल में केदारनाथ धाम के कपाट विधिपूर्वक खुले

रुद्रप्रयाग।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बने कपाट खुलने के दिव्य क्षणों के साक्षी हर हर महादेव, जय श्री केदार के उदघोष से प्रफुल्लित हुई...

Recent Comments