Saturday, October 24, 2026
Home स्वास्थ्य फलों का सेवन करते समय इन 5 गलतियों को करने से बचें,...

फलों का सेवन करते समय इन 5 गलतियों को करने से बचें, नहीं होगा नुकसान

जब फिटनेस और स्वास्थ्य की बात आती है तो फल हर किसी के लिए पोषण का पसंदीदा स्रोत होते हैं।हालांकि, कई लोग अनजाने में इनके सेवन के दौरान कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जो फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती हैं।ऐसे में आइये आज हम आपको फलों का सेवन करते समय होने वाली 5 सामान्य गलतियां बताते हैं, जिनसे आपको बचना चाहिए।

रात को फल खाने से बचें
ज्यादातर लोग रात के समय फल खा लेते हैं, जो गलत है।रात का खाना हल्का होना चाहिए और खाने से ठीक पहले फल खाना कई तरह से नुकसानदेह हो सकता है।इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि इनमें मौजूद प्राकृतिक शुगर आपको लंबे समय तक जगाए रख सकती है क्योंकि यह ऊर्जा के स्तर को बढ़ाती है।इस कारण रात की बेहतर नींद के लिए सोने से कम-से-कम 2 से 3 घंटे पहले ही फल खा लें।

फलों का जूस न बनाएं
जब आप किसी भी फल का जूस निकालते हैं तो उसकी सारी प्राकृतिक शुगर गिलास में रह जाती है और उसका फाइबर और छिलके वाले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। इसके बाद जब आप जूस को पीते हैं तो यह आपको अग्नाश्य पर जल्द-से-जल्द चीनी को संसाधित करने के लिए दबाव डाल सकता है। इससे बचाव के लिए या तो साबुत फल खाए या फिर जूस में 50 प्रतिशत पानी मिलाकर पीये।

फलों को काटने के बाद देर तक बाहर न रखें
कुछ लोग फल को काटकर रख देते हैं और फिर लंबे अंतराल के बाद उन्हें खाते हैं। ऐसा करना सही नहीं है।जब आप फल काटते हैं तो ऑक्सीकरण तुरंत शुरू हो जाता है। इससे उनमें पोषण कम हो जाता है और वे तापमान और हवा से जल्दी खराब हो सकते हैं।इस कारण जब भी आपको फल खाना हो उसी वक्त ही उन्हें काटें। इससे उनमें पोषण बरकरार रहेगा।

फल खाने के तुरंत बाद पानी न पीये
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि फल खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए क्योंकि यह शरीर के श्च॥ स्तर को बिगाड़ता है और पाचन समस्याओं का कारण बनता है। इसके कारण आपका पेट फूला हुआ भी महसूस हो सकता है या गैस और अम्लता का अनुभव हो सकता है क्योंकि फल खाने के बाद पानी पीने से पाचन धीमा हो जाता है।इससे बचाव के लिए फल खाने के कम-से-कम 20 से 25 मिनट बाद पानी पीये।

ठंडे फल खाने से बचें
ज्यादातर लोगों को ठंडे फल खाना पसंद होता है। हालांकि, इन्हें सीधे फ्रिज से बाहर निकालकर खाना हानिकारक है।ऐसा इसलिए है क्योंकि ठंडे फल खाने से शरीर को एक छोटा-सा झटका लगता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन में बाधा होती है, त्वचा रूखी होती है और ब्रेन फॉग भी हो सकता है।इनसे बचाव और अधिकतर लाभ पाने के लिए कमरे के तापमान वाले फलों का सेवन करें।

RELATED ARTICLES

मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए केवल विटामिन C और D काफी नहीं, इन पोषक तत्वों पर भी दें ध्यान

शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने में प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्युनिटी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली शरीर को वायरस, बैक्टीरिया...

देहरादून में डेंगू के मामलों में तेजी, 17 दिन में 304 मरीजों की पुष्टि

नई दिल्ली-  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डेंगू का डंक एक बार फिर तेजी से असर दिखा रहा है। अक्तूबर महीने में डेंगू के मामलों...

बार-बार मुंह सूखने के पीछे हो सकती हैं ये 6 वजहें, जानें कब सतर्क होने की जरूरत

क्या आपको बार-बार गला सूखने का एहसास होता है? क्या खूब पानी पीने के बाद भी मुंह और गले में सूखापन बना रहता है?...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए केवल विटामिन C और D काफी नहीं, इन पोषक तत्वों पर भी दें ध्यान

शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने में प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्युनिटी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली शरीर को वायरस, बैक्टीरिया...

नशे के खिलाफ जागरूकता की पहल, सीएम ने वॉकथॉन का किया शुभारंभ

देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’...

‘जेलर 2’ की शानदार कमाई जारी, ‘रणबाली’ के कलेक्शन में आई कमी

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्मों के बीच कमाई को लेकर मुकाबला देखने को मिल रहा है। रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ शानदार...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!