Monday, June 8, 2026
Home उत्तराखंड चारधाम यात्रा मार्गों का कराया जाएगा सर्वेक्षण, शासन की ओर से दिए...

चारधाम यात्रा मार्गों का कराया जाएगा सर्वेक्षण, शासन की ओर से दिए गए निर्देश 

देहरादून-  गौरीकुंड हादसे जैसी घटनाओं से बचाव के लिए प्रदेश में चारधाम यात्रा मार्ग सहित सभी मार्गों का सर्वेक्षण कराया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा बाहरी प्रदेशों से यहां आकर व्यापार इत्यादि करने वाले लोगों का भी सत्यापन कराया जाएगा ताकि आपदा की स्थिति में लोगों की जानकारी पहले से प्रशासन के पास रहे। हादसे के बाद शनिवार को सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा ने घटनास्थल का दौरा किया।

इसके बाद उनकी ओर से सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए गए। इसमें चारधाम यात्रा मार्ग सहित तमाम ऐसे स्थानों का सर्वे कर ब्योरा जुटाने को कहा गया, जहां बाहर से आकर लोग पहाड़ों या नदियों के किनारे स्थायी तौर पर दुकानें बनाकर व्यापार कर रहे हैं या घर बनाकर रह रहे हैं।

स्थानीय प्रशासन को ऐसे लोगों का सत्यापन कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। सचिव डॉ. सिन्हा ने बताया कि प्रदेश में चारधाम यात्रा मार्गों सहित तमाम संवेदनशील स्थानों पर लोग अस्थायी तौर पर दुकानें बनाकर व्यापार कर रहे हैं। भविष्य में गौरीकुंड हादसे जैसी पुनरावृति न हो, इसके लिए जिलों को व्यापक स्तर पर सर्वे कराने के निर्देश दिए गए हैं।से संवेदनशील स्थानों का चयन कर रिपोर्ट शासन को देगी।

RELATED ARTICLES

योग दिवस आयोजन को लेकर प्रशासन अलर्ट, विभागों के बीच समन्वय पर जोर

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर जनपद स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में विकास...

‘हिलान्स’ सरसों तेल बना पहचान का प्रतीक, महिलाओं ने बदली आर्थिक तस्वीर

देहरादून जनपद के कालसी विकासखंड स्थित हरीपुर गांव में महिलाओं की मेहनत, लगन और सामूहिक नेतृत्व ने ग्रामीण उद्यमिता का एक प्रेरणादायक मॉडल स्थापित...

नैनीताल के विकास को मिली रफ्तार, सीएम ने 96.71 करोड़ की परियोजनाएं कीं समर्पित

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद नैनीताल को 96 करोड़ 71 लाख रुपये की 13 विकास योजनाओं की सौगात दी। जिसमें 67 करोड़ लागत...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

योग दिवस आयोजन को लेकर प्रशासन अलर्ट, विभागों के बीच समन्वय पर जोर

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर जनपद स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में विकास...

‘हिलान्स’ सरसों तेल बना पहचान का प्रतीक, महिलाओं ने बदली आर्थिक तस्वीर

देहरादून जनपद के कालसी विकासखंड स्थित हरीपुर गांव में महिलाओं की मेहनत, लगन और सामूहिक नेतृत्व ने ग्रामीण उद्यमिता का एक प्रेरणादायक मॉडल स्थापित...

इंट्रो वीडियो के साथ ‘बेबी डू डाई डू’ की शानदार शुरुआत

अभिनेत्री हुमा कुरैशी एक बार फिर दमदार अंदाज में दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'बेबी डू डाई...

घंटों एक जगह बैठे रहने से बढ़ सकता है हार्ट अटैक का जोखिम

बदलती जीवनशैली और बढ़ते काम के दबाव के बीच हृदय रोगों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। चिंता की बात यह है कि...

Recent Comments