Monday, September 7, 2026
Home स्वास्थ्य आयुष्मान योजना में अभी तक 15 अरब से अधिक धनराशि खर्च

आयुष्मान योजना में अभी तक 15 अरब से अधिक धनराशि खर्च

आठ लाख से अधिक लाभार्थी ले चुके हैं मुफ्त उपचार

देहरादून। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा संचालित आयुष्मान योजना की पहुंच आम जन तक दिनों दिन बढ़ रही है। अभी तक 51.44 लाख से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं और 8.28 लाख से अधिक लाभार्थी योजना के तहत मुफ्त उपचार सुविधा का लाभ उठा चुके हैं। इस सेवा पर सरकार द्वारा 15 अरब से अधिक की राशि खर्च की जा चुकी है।

गौरतलब है कि प्रदेश में आयुष्मान योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए राज्य स्वास्थ्य प्राधिरकण की ओर से तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। योजना के अंतर्गत 102 सरकारी तथा 139 निजी अस्पताल सूचीबद्ध हैं। राज्य के आखिरी छोर के व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचे इसके लिए राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए समय-समय पर अभियान व जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

फलस्वरूप अभी तक 51 लाख 44 हजार से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। योजना की बेहतरी के लिए सरकार की ओर से भी निर्देशित किया जा रहा है। आयुष्मान के तहत मुफ्त उपचार सेवा में 1554 करोड़ से अधिक की धनराशि व्यय की जा चुकी है।

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. आनन्द श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश में आयुष्मान योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता में है। सुविधा को और अधिक सुगम बनाने की दिशा में हर संभव प्रयास किए जाएंगे। क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं की त्वरित समीक्षा कर योजना अधिक गतिमान बनाने का प्रयास किया जा रहा है।”

 

RELATED ARTICLES

स्वाइन फ्लू को लेकर बढ़ी चिंता, बुखार न हो तब भी इन संकेतों पर रहें सतर्क

देश के कई हिस्सों में इन दिनों इन्फ्लुएंजा-ए के H1N1 वायरस को लेकर चिंता बढ़ी हुई है। दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश,...

शुगर को काबू में रखने के लिए सिर्फ दवाइयां नहीं, सही खानपान भी जरूरी

डायबिटीज को नियंत्रित रखना सिर्फ दवाइयां लेने तक सीमित नहीं है। रोजाना की डाइट, खाने की मात्रा और भोजन का समय भी ब्लड शुगर...

सिगरेट का धुआं फेफड़ों के साथ किडनी के लिए भी खतरनाक, गंभीर बीमारियों का बढ़ सकता है जोखिम

धूम्रपान को अक्सर फेफड़ों की बीमारी और कैंसर से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन इसका असर शरीर के कई दूसरे महत्वपूर्ण अंगों पर भी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नदी प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर...

सिनेमाघरों में छाई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ की कमाई

लंबे समय से जिस फिल्म का दर्शकों को इंतजार था, वह आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गई है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के साथ...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!