Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड जोशीमठ के पीड़ितों को ग्राफिक एरा में निशुल्क शिक्षा का एक और...

जोशीमठ के पीड़ितों को ग्राफिक एरा में निशुल्क शिक्षा का एक और मौका

देहरादून- ग्राफिक एरा ने जोशीमठ के आपदा पीड़ितों को निशुल्क शिक्षा के लिए अब आठ अगस्त तक आवेदन किया जा सकेगा। ग्राफिक एरा ने आवेदन पत्र आमंत्रित करने की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है।

गौरतलब है कि ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ कमल घनशाला ने जोशीमठ की आपदा से पीड़ित परिवारों के 100 बच्चों को ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने की घोषणा की थी। दोनों विश्वविद्यालयों में इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, कम्प्यूटर एप्लीकेशन समेत हर कोर्स में निशुल्क शिक्षा देने की व्यवस्था की गई है। अब तक प्राप्त आवेदन पत्रों के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की दो सूचियां तैयार की जा चुकी हैं।

इनमें बीटेक कम्प्यूटर साईंस इंजीनियरिंग, एमबीए, बीबीए, बीसीए, बीकॉम ऑनर्स समेत विभिन्न पाठ्यक्रमों में आपदा पीड़ित परिवारों के बच्चों का निशुल्क शिक्षा के लिए चयन किया गया है। प्रभावित परिवारों की सुविधा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि अब एक बार फिर बढ़ा दी गई है। अब आठ अगस्त तक आपदा पीड़ित होने के प्रमाण पत्र और अर्ह परीक्षा की मार्क्सशीट के साथ शिक्षा निशुल्क के लिए विश्वविद्यालय के आपदा राहत प्रभारी डॉ सुभाष गुप्ता को subhashgupta@gehu.ac.in पर आवेदन पत्र भेजे जा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

हरिद्वार।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 7 मार्च 2026 को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments