Monday, September 7, 2026
Home उत्तराखंड देशभर में आज से 80 रुपये प्रति किलो बिकेगा टमाटर, सरकार ने...

देशभर में आज से 80 रुपये प्रति किलो बिकेगा टमाटर, सरकार ने की घोषणा-

देश के कई हिस्सों में टमाटर अभी भी 160 रुपये प्रति किलोग्राम की प्रीमियम दर पर बेचा जा रहा है। ऐसे में सरकार ने रविवार को कहा कि उसने इसे 16 जुलाई से 80 रुपये प्रति किलोग्राम पर बेचने का फैसला किया है। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि देश के कई स्थानों पर 90 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर टमाटर बेचने के फैसले से इसकी कीमतों में गिरावट आई है।

मंत्रालय ने कहा, देश भर में 500 से अधिक जगहों पर स्थिति का पुनर्मूल्यांकन करने के बाद, आज यानि 16 जुलाई, 2023 से टमाटर 80 रुपये प्रति किलोग्राम बेचने का निर्णय लिया गया है। मंत्रालय ने आगे बताया कि नाफेड और एनसीसीएफ के जरिए दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, पटना, मुजफ्फरपुर और आरा में कई जगहों पर टमाटर की बिक्री इस दर पर आज से शुरू हो गई है।

मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि ऐसे स्थानों पर मौजूदा बाजार कीमतों के आधार पर सोमवार से इसका विस्तार दूसरे शहरों में किया जाएगा। शनिवार को, मंत्रालय ने कहा था कि दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा में व्यापक बाजार हस्तक्षेप के कारण, दिल्ली-एनसीआर में लगभग 18,000 किलोग्राम टमाटर बेचे गए।

RELATED ARTICLES

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नदी प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नदी प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर...

सिनेमाघरों में छाई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ की कमाई

लंबे समय से जिस फिल्म का दर्शकों को इंतजार था, वह आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गई है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के साथ...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!