Monday, June 8, 2026
Home मनोरंजन वरुण धवन की फिल्म बवाल का नया गाना दिल से दिल तक...

वरुण धवन की फिल्म बवाल का नया गाना दिल से दिल तक जारी-

फिल्म बवाल पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में है। यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि इसके जरिए वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की जोड़ी पहली बार दर्शकों के सामने आ रही है। जहां कुछ दिन पहले निर्माताओं ने बवाल का पहला गाना तुम्हें कितना प्यार करते जारी किया था, वहीं अब फिल्म का दूसरा गाना दिल से दिल तक सामने आ चुका है।

इस गाने को लक्ष्य कपूर, आकाशदीप सेनगुप्ता और सुवर्णा तिवारी ने अपनी आवाज दी है।जाह्नवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर दिल से दिल तक गाना साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, छलक गए नैना, तूने मन भर दिया। मेरे खाली से दिल को यूं, तूने घर कर दिया। नितेश तिवारी ने बवाल के निर्देशन की कमान संभाली है, वहीं साजिद नाडियाडवाला इसके निर्माता हैं।

बवाल अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसका प्रीमियर 21 जुलाई को किया जाएगा। बवाल एफिल टावर पर दिखाई जाने वाली पहली भारतीय फिल्म बनने वाली है।इस फिल्म के जरिए वरुण धवन औऱ जाह्नवी कपूर पहली बार स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में वरुण धवन ने बताया कि, इस फिल्म का किरदार उनका अभी तक का सबसे चुनौतीपूर्ण किरदान है।

जिसके बाहर और अंदर दोनों तरफ बवाल मचा होता है. साथ ही ये भी कहा कि ये रोल हमेशा उनके दिल के करीब रहेगा। वहीं ट्रेलर के बाद अब फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मालूम हो कि जाह्नवी कपूर इसके बाद ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’, ‘देवारा’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’ जैसी फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं।

RELATED ARTICLES

इंट्रो वीडियो के साथ ‘बेबी डू डाई डू’ की शानदार शुरुआत

अभिनेत्री हुमा कुरैशी एक बार फिर दमदार अंदाज में दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'बेबी डू डाई...

‘है जवानी तो इश्क होना है’ की शुरुआत उम्मीदों से कम, जानिए पहले दिन की कमाई

वरुण धवन की नई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। रिलीज से पहले फिल्म को इसके...

ओपनिंग डे पर छाई ‘पेद्दी’, राम चरण की फिल्म ने की शानदार कमाई

तेलुगु सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेद्दी’ आखिरकार लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज से पहले फिल्म को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

योग दिवस आयोजन को लेकर प्रशासन अलर्ट, विभागों के बीच समन्वय पर जोर

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर जनपद स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में विकास...

‘हिलान्स’ सरसों तेल बना पहचान का प्रतीक, महिलाओं ने बदली आर्थिक तस्वीर

देहरादून जनपद के कालसी विकासखंड स्थित हरीपुर गांव में महिलाओं की मेहनत, लगन और सामूहिक नेतृत्व ने ग्रामीण उद्यमिता का एक प्रेरणादायक मॉडल स्थापित...

इंट्रो वीडियो के साथ ‘बेबी डू डाई डू’ की शानदार शुरुआत

अभिनेत्री हुमा कुरैशी एक बार फिर दमदार अंदाज में दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'बेबी डू डाई...

घंटों एक जगह बैठे रहने से बढ़ सकता है हार्ट अटैक का जोखिम

बदलती जीवनशैली और बढ़ते काम के दबाव के बीच हृदय रोगों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। चिंता की बात यह है कि...

Recent Comments