Tuesday, March 10, 2026
Home उत्तराखंड देहरादून में 16वें वित्त आयोग का आगमन, सोमवार को मुख्यमंत्री संग होगी...

देहरादून में 16वें वित्त आयोग का आगमन, सोमवार को मुख्यमंत्री संग होगी समीक्षा बैठक

देहरादून : 16वें वित्त आयोग की टीम, आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में रविवार को देहरादून पहुंच गई है। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में राज्य सरकार की ओर से आयोग के सामने अपना प्रस्ताव रखा जाएगा। टीम दोपहर बाद नगर निकाय, पंचायत प्रतिनिधियों और राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक करेगी।

आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व वाले इस दल में आयोग सदस्य एनी जॉर्ज मैथ्यू, मनोज पांडा, सौम्या कांतिघोष आयोग के सचिव ऋत्विक पांडे, संयुक्त सचिव केके मिश्रा, संयुक्त निदेशक पी अमरूथावर्षिनी शामिल हैं। रविवार को ओल्ड मसूरी रोड स्थित होटल हयात रीजेंसी पहुंचने पर टीम का ढोल दमाऊ की थाप पर पारम्परिक तरीके से स्वागत किया गया। टीम सोमवार को विभिन्न स्तर पर राज्य के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से विचार विमर्श करेगी।

इसी क्रम में आयोग की टीम सोमवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक करेगी। जिसमें राज्य सरकार द्वारा अपनी तैयारियों को रखा जाएगा। इसके बाद आयोग की टीम मसूरी रोड स्थित होटल में नगर निकाय, त्रिस्तरीय पंचायतों के जनप्रतिनिधियों के साथ ही विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक करेगी। इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने भी अध्यक्ष वित्त आयोग और सदस्यों का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर स्वागत किया।

RELATED ARTICLES

सीएम धामी ने विधानसभा सत्र में ड्यूटी निभा रहे कर्मचारियों से की मुलाकात

गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रातःकाल भ्रमण के दौरान सफाई कर्मियों, पुलिस के जवानों तथा विधानसभा सत्र के सफल संचालन...

जन औषधि केंद्रों से गरीब और जरूरतमंदों को मिल रही बड़ी राहत – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन औषधि दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं...

गृह मंत्री ने न्याय संहिता विषय पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

*माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी* ने आज हरिद्वार के बैरागी कैंप में *उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा आयोजित नई ‘न्याय संहिता’...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अल्फा’ से आलिया भट्ट का नया लुक जारी, मेकर्स ने बताई रिलीज डेट

अल्फा से जुड़ी नई अपडेट सामने आई है। आलिया भट्ट स्टारर इस स्पाई थ्रिलर फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसके...

ईयरबड्स से कान साफ करना हो सकता है नुकसानदायक, डॉक्टरों ने किया सतर्क

कान हमारे शरीर का बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण अंग है, जिसकी सही देखभाल करना जरूरी है। अक्सर लोग कानों की सफाई के लिए कॉटन...

सीएम धामी ने विधानसभा सत्र में ड्यूटी निभा रहे कर्मचारियों से की मुलाकात

गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रातःकाल भ्रमण के दौरान सफाई कर्मियों, पुलिस के जवानों तथा विधानसभा सत्र के सफल संचालन...

जन औषधि केंद्रों से गरीब और जरूरतमंदों को मिल रही बड़ी राहत – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन औषधि दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं...

Recent Comments