Monday, September 7, 2026
Home राष्ट्रीय सीमा सुरक्षा को लेकर सतर्क केंद्र, रक्षा मंत्री ने सैन्य अधिकारियों के...

सीमा सुरक्षा को लेकर सतर्क केंद्र, रक्षा मंत्री ने सैन्य अधिकारियों के साथ की अहम बैठक

नई दिल्ली।  भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए संघर्ष विराम के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को पाकिस्तान से सटे इलाकों में सुरक्षा स्थिति की गहन समीक्षा की। इस उच्चस्तरीय बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।

पश्चिमी सीमा की स्थिति और सुरक्षा तैयारियों पर हुई चर्चा
सरकारी सूत्रों के अनुसार, बैठक में पश्चिमी सीमा पर मौजूदा हालात, बढ़ती गतिविधियों और उनसे निपटने की रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा हुई। रक्षा मंत्रालय की इस पहल का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों की निगरानी को और मजबूत करना और संभावित खतरों के प्रति सतर्कता सुनिश्चित करना था।

भारत-पाक संघर्ष विराम: पृष्ठभूमि
भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव के बाद 10 मई को शाम 5 बजे संघर्ष विराम पर सहमति बनी। यह निर्णय पाकिस्तान की पहल पर लिया गया, लेकिन भारत ने अपनी शर्तों के आधार पर ही सहमति जताई। भारत ने स्पष्ट किया कि भविष्य में किसी भी आतंकी गतिविधि को युद्ध की शुरुआत माना जाएगा।

तनाव की वजह: ऑपरेशन सिंदूर
6-7 मई की दरम्यानी रात भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान स्थित नौ आतंकी शिविरों को 24 मिसाइलों से ध्वस्त किया। इन शिविरों में आतंकी भर्ती और प्रशिक्षण दिया जाता था। इस कार्रवाई में मसूद अजहर के परिवार के दस सदस्य भी मारे गए।

पहलगाम आतंकी हमला बना कार्रवाई का कारण
यह सैन्य अभियान 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की प्रतिक्रिया में किया गया था, जिसमें आतंकियों ने बायसरन घाटी में पर्यटकों को निशाना बनाकर 26 लोगों की निर्मम हत्या कर दी थी। सेना की वर्दी में आए आतंकियों ने पहले धर्म की पहचान की और फिर विशेष समुदाय के लोगों को चुनकर गोली मारी।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता, 14 दिनों में 433 नए केस सामने आए

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मानसून के बीच स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस साल अब तक 1,777...

बारिश के मौसम में स्वाइन फ्लू को लेकर सतर्कता बढ़ी, IMA ने जारी की जरूरी गाइडलाइन

नई दिल्ली। मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) ने बुधवार को...

कॉमनवेल्थ विजेताओं का हुआ सम्मान, खिलाड़ियों को अकादमी खोलकर प्रतिभाएं तराशने की सलाह

मांडविया बोले- पदक के साथ नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को भी तैयार करें चैंपियंस नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नदी प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर...

सिनेमाघरों में छाई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ की कमाई

लंबे समय से जिस फिल्म का दर्शकों को इंतजार था, वह आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गई है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के साथ...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!