Friday, July 24, 2026
Home उत्तराखंड राजस्थान में शाही अंदाज से होगी परिणीति और राघव की शादी, 25...

राजस्थान में शाही अंदाज से होगी परिणीति और राघव की शादी, 25 सितंबर को गूंजेगी शहनाइयां

नई दिल्ली- बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा की जोड़ी इन दिनों इंडस्ट्री में टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं। सगाई के बाद दोनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं। वहीं लोगों को भी परिणीति व राघव की शादी का बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच दोनों की शादी की डेट सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो ये लव बर्ड्स इस साल के अंत में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों इसी साल 25 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हालांकि, अभी तक वेडिंग डेट को लेकर दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

वहीं दोनों की इंगेजमेंट सेरेमनी में भी बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक क्षेत्र तक की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। सगाई की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए। रिपोर्ट के अनुसार शादी काफी ग्रांड तरीके से होगी और शादी की तैयारियां भी एक हफ्ते पहले ही शुरू हो जाएगी। शादी में दोनों के परिवार वालों और खास दोस्तों के अलावा बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर राजनीति जगत तक के लोग शामिल हो सकते हैं।

जानकारी के अनुसार दोनों ने कुछ वक्त पहले ही उदयपुर में पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर से मुलाकात कर अच्छी जगहों और होटलों के बारे में जानकारी ली थी। इसके बाद से ही कयास लगाया जा रहा है कि परिणीति भी अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा की तरह ही शाही अंदाज में शादी करने की तैयारी में हैं। यही नहीं, राजस्थान में शादी के बाद उनका रिसेप्शन गुडग़ांव में होगा।

RELATED ARTICLES

कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने 25 जुलाई तक शेष कार्य निपटाने के निर्देश दिए

पौड़ी:  आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संबंधित विभागों तथा...

फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए पेपर लीक मामलों की सुनवाई के निर्णय का सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने...

‘द स्कैम-लीक्ड’ का दमदार टीजर आउट, छात्रों के संघर्ष और पेपर लीक का दर्द आएगा नजर

देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा से जुड़े विवाद और पेपर लीक के मुद्दे पर जारी बहस के बीच अब इसी विषय पर आधारित एक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने 25 जुलाई तक शेष कार्य निपटाने के निर्देश दिए

पौड़ी:  आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संबंधित विभागों तथा...

फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए पेपर लीक मामलों की सुनवाई के निर्णय का सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने...

‘द स्कैम-लीक्ड’ का दमदार टीजर आउट, छात्रों के संघर्ष और पेपर लीक का दर्द आएगा नजर

देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा से जुड़े विवाद और पेपर लीक के मुद्दे पर जारी बहस के बीच अब इसी विषय पर आधारित एक...

श्रमिक कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री धामी

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए अनेक नई कल्याणकारी...

Recent Comments