Tuesday, March 10, 2026
Home उत्तराखंड यमकेश्वर ब्लॉक के हेंवल घाटी में संचालित कैंपों में पसरा सन्नाटा, पुलिस-...

यमकेश्वर ब्लॉक के हेंवल घाटी में संचालित कैंपों में पसरा सन्नाटा, पुलिस- प्रशासन की ओर से पर्यटकों की आवाजाही बंद

ऋषिकेश- यमकेश्वर ब्लॉक के हेंवल घाटी क्षेत्र में संचालित कैंपों में सन्नाटा पसर गया है। लगातार बारिश की चेतावनी से आपदा सुरक्षा के दृष्टिगत पौड़ी पुलिस- प्रशासन की ओर से इन क्षेत्र में संचालित कैंप और रिजॉर्ट में पर्यटकों की आवाजाही और बुकिंग बंद कर दी है। हेंवल घाटी क्षेत्र में पिछले दिनों हुई तेज मूसलाधार बारिश ने भयंकर तबाही मचाई। 13 अगस्त को जोगियाना गांव के समीप भूस्खलन होने से मोहन चट्टी के पास सड़क के नीचे संचालित नाइट पैराडाइज कैंप जमींदोज हो गया। कैंप के अंदर रह रहे हरियाणा के पांच पर्यटकों की मलबे में दबने से मौत हो गई।

17 अगस्त शाम बैरागढ़ क्षेत्र में हुई बारिश से बैरागढ़ गांव में कई ग्रामीणों के आवासीय भवन क्षतिग्रस्त और मलबे में दब गए। पर्यटकों की सुरक्षा दृष्टिगत थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने 16 अगस्त को हेंवल घाटी क्षेत्र बैरागढ़, मोहनचट्टी, जोगियाना, बैरागढ़, गरुड़चट्टी, बिजनी, नैल, रत्तापानी, घट्टूगाड़ आदि क्षेत्रों में संचालित कैंपों में पर्यटकों की आवाजाही और बुकिंग रद्द करने के आदेश जारी कर दिए हैं। पर्यटकों की बुकिंग बंद होने से कैंपों में सन्नाटा पसर गया है।

RELATED ARTICLES

सीएम धामी ने विधानसभा सत्र में ड्यूटी निभा रहे कर्मचारियों से की मुलाकात

गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रातःकाल भ्रमण के दौरान सफाई कर्मियों, पुलिस के जवानों तथा विधानसभा सत्र के सफल संचालन...

जन औषधि केंद्रों से गरीब और जरूरतमंदों को मिल रही बड़ी राहत – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन औषधि दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं...

गृह मंत्री ने न्याय संहिता विषय पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

*माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी* ने आज हरिद्वार के बैरागी कैंप में *उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा आयोजित नई ‘न्याय संहिता’...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अल्फा’ से आलिया भट्ट का नया लुक जारी, मेकर्स ने बताई रिलीज डेट

अल्फा से जुड़ी नई अपडेट सामने आई है। आलिया भट्ट स्टारर इस स्पाई थ्रिलर फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसके...

ईयरबड्स से कान साफ करना हो सकता है नुकसानदायक, डॉक्टरों ने किया सतर्क

कान हमारे शरीर का बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण अंग है, जिसकी सही देखभाल करना जरूरी है। अक्सर लोग कानों की सफाई के लिए कॉटन...

सीएम धामी ने विधानसभा सत्र में ड्यूटी निभा रहे कर्मचारियों से की मुलाकात

गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रातःकाल भ्रमण के दौरान सफाई कर्मियों, पुलिस के जवानों तथा विधानसभा सत्र के सफल संचालन...

जन औषधि केंद्रों से गरीब और जरूरतमंदों को मिल रही बड़ी राहत – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन औषधि दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं...

Recent Comments