Sunday, August 16, 2026
Home उत्तराखंड बागेश्वर सीट के उप चुनाव में प्रचार की प्रक्रिया तेज, कांग्रेस ने...

बागेश्वर सीट के उप चुनाव में प्रचार की प्रक्रिया तेज, कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची

देहरादून- विधानसभा की बागेश्वर सीट के उप चुनाव में प्रचार की प्रक्रिया तेज हो गई है। कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें प्रदेश प्रभारी से लेकर वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और अनुषांगिक संगठनों के अध्यक्षों को शामिल किया गया है।

बागेश्वर विधानसभा सीट पर पांच सितंबर को उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। कांग्रेस ने इस सीट पर आम आदमी पार्टी छोड़कर आए बसंत कुमार पर दांव खेला है। भाजपा पहले ही चुनाव प्रचार के लिए प्रचारकों को मैदान में उतार चुकी है। अब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बागेश्वर विस उपचुनाव के मद्देनजर पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।

प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि स्टार प्रचारकों की पहली सूची में प्रदेश स्तरीय नेताओं को शामिल किया गया है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह सहित सभी 19 विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री और अनुषांगिक संगठनों के अध्यक्षों के नाम शामिल हैं।

जोशी ने बताया कि चुनाव प्रचार के लिए शीघ्र ही पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं एवं स्टार प्रचारकों का चुनावी कार्यक्रम जारी किया जाएगा। बताते चलें कि बागेश्वर उप चुनाव में 21 अगस्त को नाम वापसी की अंतिम तारीख है, जबकि पांच सितंबर को वोटिंग होगी और आठ सितंबर को मतों की गणना की जाएगी।

RELATED ARTICLES

हल्द्वानी-चोरगलिया-सितारगंज मार्ग को मिली बड़ी सौगात, 9.93 करोड़ से बना पुल जनता को समर्पित

हल्द्वानी/देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जनपद नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पंहुचे, जहॉं हैलीपैड में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा,...

सीएम धामी ने अटल जी को पुण्यतिथि पर किया नमन, चित्र पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन...

धामी सरकार की योजनाओं से युवाओं को मिला विकास और रोजगार का लाभ

देहरादून-साढ़े चार साल के कार्यकाल में रिकॉर्ड 34 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अब युवाओं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

हल्द्वानी-चोरगलिया-सितारगंज मार्ग को मिली बड़ी सौगात, 9.93 करोड़ से बना पुल जनता को समर्पित

हल्द्वानी/देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जनपद नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पंहुचे, जहॉं हैलीपैड में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा,...

सीएम धामी ने अटल जी को पुण्यतिथि पर किया नमन, चित्र पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन...

धामी सरकार की योजनाओं से युवाओं को मिला विकास और रोजगार का लाभ

देहरादून-साढ़े चार साल के कार्यकाल में रिकॉर्ड 34 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अब युवाओं...

परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने किया तिरंगा ध्वजारोहण, हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

देहरादून- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया।...

Recent Comments