Saturday, July 25, 2026
Home मनोरंजन मोहनलाल की फिल्म ‘एल2: एम्पुरान’ का ट्रेलर जारी, अभिनेता फिर दिखे अपने...

मोहनलाल की फिल्म ‘एल2: एम्पुरान’ का ट्रेलर जारी, अभिनेता फिर दिखे अपने पुराने अंदाज में

पृथ्वीराज सुकुमारन निर्देशित और मोहनलाल अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एल2: एम्पुरान’ का ट्रेलर आधी रात को रिलीज हुआ। इस सरप्राइज रिलीज ने फैंस को चौंका दिया। कुछ दिनों पहले फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। जिसने फैंस की उत्सुकता को बढ़ा दिया था। अभिनेता और निर्माताओं ने अलग-अलग भाषा में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ट्रेलर को शेयर भी किया है।

पुराने अवतार में नजर आए मोहनलाल
ट्रेलर में मोहनलाल खुरेशी अब्राम या स्टीफन नेदुमपल्ली के रूप में नजर आए। उनकी प्रभावशाली मौजूदगी चौंकाने वाली है। खुरेशी के बीते हुए कल की झलक भी इसमें मिलती है। ट्रेलर में एक राजनीतिक दल के भीतर के भयंकर सत्ता संघर्ष को भी देखा जा सकता है। यह ट्रेलर एक पूर्व विधायक से इतने सारे लोग क्यों डरते हैं? उसके अतीत में कौन से रहस्य छिपे हैं? जैसे सवाल फैंस के लिए छोड़ता है, जिसका जवाब बड़े पर्दे पर ही मिल सकता है।

इन अभिनेताओं की मिली झलक
ट्रेलर में मोहनलाल खुरेशी के किरदार में नजर आए। पृथ्वीराज ने जायद मसूद के रुप में स्क्रीन प्रजेंस पर दमदार उपस्थिति दर्ज की। टोविनो थॉमस के जथिन रामदास, मंजू वारियर की प्रियदर्शिनी रामदास और इंद्रजीत सुकुमारन के गोवर्धन के रुप में नजर आए।

कब होगी फिल्म रिलीज
ट्रेलर के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। यह फिल्म 27 मार्च को मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर काफी लंबे समय से चर्चा थी। बीच में इसके रिलीज की तारीख बदलने की भी अफवाह उड़ी थी, लेकिन अब निर्माताओं ने ट्रेलर के साथ फिल्म के आधिकारिक रिलीज की भी घोषणा कर दी है।

RELATED ARTICLES

मार्वल फैंस का इंतजार खत्म, ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का ट्रेलर आया सामने

मार्वल स्टूडियोज़ ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का पहला ट्रेलर जारी कर दिया है। ट्रेलर में एक बार फिर मार्वल यूनिवर्स के कई...

सिनेमाघरों में छाई ‘धमाल 4’, पहले सप्ताह में 90 करोड़ से ज्यादा की कमाई

कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है। शुरुआती वीकेंड में शानदार प्रदर्शन के बाद फिल्म की रफ्तार वीकडेज...

‘इश्कनामा’ का ट्रेलर आया सामने, शहनाज गिल और जय रंधावा की जोड़ी ने जीता दिल

अभिनेत्री शहनाज गिल और अभिनेता जय रंधावा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म एक ऐसी प्रेम कहानी को पर्दे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मुख्यमंत्री का सख्त संदेश—जन समस्याओं का समाधान तय समय सीमा में करें अधिकारी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने फिल्म विकास परिषद के अधिकारियों के साथ की चर्चा

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

महायोजना-2041 को लेकर फिर होगी जनसुनवाई, हर नागरिक की राय को मिलेगा महत्व

देहरादून – देहरादून की विकास यात्रा को वर्ष 2041 तक नई दिशा देने वाली महायोजना-2041 में आम जनता की भागीदारी को और मजबूत बनाने के...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा- वन्यजीव पर्यटन बने ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक लेते हुए, प्रदेश में मानव...

Recent Comments