Saturday, July 25, 2026
Home उत्तराखंड खेल मंत्री ने राजकीय बालिका निकेतन की जरूरतमंद बच्चियों के साथ बसंतोत्सव...

खेल मंत्री ने राजकीय बालिका निकेतन की जरूरतमंद बच्चियों के साथ बसंतोत्सव मनाया

विभागीय मंत्री होने के नाते मैं ही इन बच्चों की अभिभावक- रेखा आर्या

देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को असहाय बच्चों के साथ बसंतोत्सव का लुत्फ लिया।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या रविवार को राजकीय बालिका निकेतन केदारपुरम के 30 से ज्यादा बच्चों के साथ राजभवन पहुंची थी। यह बालिका निकेतन महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत ही संचालित है। इस मौके पर रेखा आर्या ने कहा कि विभागीय मंत्री होने के नाते वे ही इन बच्चों की अभिभावक हैं इसलिए रविवार को इन बच्चों को वसंतोत्सव का भ्रमण कराया गया और इनकी पिकनिक करायी।

मंत्री ने कहा कि जिस तरह आम लोग भारी संख्या में वसंतोत्सव में आ रहे हैं वह इस कार्यक्रम की लोकप्रियता को दिखाता है। मंत्री और बच्चों ने राजभवन में चल रहे सांस्कृतिक नृत्य में भी हिस्सा लिया। वसंतोत्सव में कई स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं, इन सभी पॉइंट पर बच्चों ने मंत्री के साथ सेल्फी भी ली।

इस अवसर पर मुख्य परिवीक्षा अधिकारी मोहित चौधरी, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी अंजना गुप्ता आदि मौजूद रहे।

जब कैबिनेट मंत्री बन गई बच्चों की गाइड

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या रविवार को असहाय बच्चों के अभिभावक के साथ-साथ उनकी गाइड की भूमिका में भी नजर आई। उन्होंने करीब 2 घंटे तक एक-एक स्टॉल पर जाकर बालिका निकेतन के बच्चों को फूलों की विभिन्न प्रजातियों के बारे में जानकारी दी। भ्रमण के अलावा इस मौके पर बच्चों को जलपान भी कराया गया।

RELATED ARTICLES

ड्रग्स पर जीरो टॉलरेंस की नीति जारी, युवाओं को नशे से बचाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध: डीएम

देहरादून। युवाओं के भविष्य को नशे के गर्त में धकेलने वाले मादक पदार्थों के तस्करों और अवैध कारोबारियों के खिलाफ देहरादून जिला प्रशासन ने सख्त...

कारगिल वीरों को समर्पित मैराथॉन को मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आज शौर्य स्थल, चीड़बाग, गढ़ीकैंट, देहरादून में आयोजित ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’...

मुख्यमंत्री का सख्त संदेश—जन समस्याओं का समाधान तय समय सीमा में करें अधिकारी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ड्रग्स पर जीरो टॉलरेंस की नीति जारी, युवाओं को नशे से बचाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध: डीएम

देहरादून। युवाओं के भविष्य को नशे के गर्त में धकेलने वाले मादक पदार्थों के तस्करों और अवैध कारोबारियों के खिलाफ देहरादून जिला प्रशासन ने सख्त...

‘जन नायकन’ की शानदार शुरुआत, महज दो दिन में 50 करोड़ क्लब में एंट्री

सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जन नायकन’ ने सिनेमाघरों में शानदार शुरुआत की है। पहले दिन दमदार ओपनिंग दर्ज करने...

कारगिल वीरों को समर्पित मैराथॉन को मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आज शौर्य स्थल, चीड़बाग, गढ़ीकैंट, देहरादून में आयोजित ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’...

मुख्यमंत्री का सख्त संदेश—जन समस्याओं का समाधान तय समय सीमा में करें अधिकारी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं...

Recent Comments