Sunday, October 25, 2026
Home स्वास्थ्य क्या आप भी दांतों के दर्द और सड़न से रहते हैं परेशान?...

क्या आप भी दांतों के दर्द और सड़न से रहते हैं परेशान? इन घरेलू उपायों से पाएं राहत

आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान अपना ध्यान रखना भूल जाता है। ऐसे में उसे खुद नहीं पता होता कि क्या खानपान उसके लिए बेहतर है और क्या नहीं। हालांकि, बीमारियां अपनी भूमिका निभाने से पीछे नहीं हटती हैं। आज के लोगों में अक्सर दांतों में कैविटी लगने की परेशानी सामने आती है। यह हर उम्र के इंसान को हो जाती है और इसके साथ ही ओरल हेल्थ पर भी काफी असर पड़ता है। हालांकि, दांतों में कैविटी लगने की परेशानी ज्यादातर छोटे बच्चों को प्रभावित करती है। बच्चे बड़े चाव से मीठा खाते हैं और ब्रश करने में आनाकानी करते हैं, जिसकी वजह से दांतों में तेज दर्द और सूजन हो जाती है। ऐसे में पेरेंट्स डॉक्टर को दिखाने के लिए भागते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको उन घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल करके आप इस परेशानी से निजात पा सकते हैं।

नमक पानी के साथ करें कुल्ला
दांतों में सड़न और दर्द से निजात पाने के लिए सबसे आसान घरेलू उपाय है कि आप नमक पानी का घोल लेकर रोजाना कुल्ला करें। इस प्रक्रिया से दांतों में मौजूद बैक्टीरिया मर जाते हैं और मसूड़ों की सूजन भी काफी कम हो जाती है। ऐसे में आप को कुछ दिनों में ही दांतों के दर्द से निजात मिल जाता है।

लहसुन का पेस्ट है कारगर
मुंह से बदबू और सड़न को रोकने के लिए लहसुन काफी कारगर है। इसके लिए आप लहसुन पीसकर उसका पेस्ट बना लें और इसे दर्द हो रहे दांतों पर लगा लें। इससे आपको जल्दी ही सड़न और सूजन से निजात मिल जाता है। आप लहसुन का पेस्ट बनाने की जगह इसे चबा भी सकते हैं।

लौंग का तेल
लौंग दांतों के दर्द और सड़न के लिए काफी कारगर इंग्रीडीयंट है। लौंग में एनाल्जेसिक और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो कैविटी को कम करने में काफी मददगार होते हैं। इसके लिए आपको लौंग के तेल में कॉटन डुबोकर इसे प्रभावित दांतों के नीचे दबाना होगा।

ऑयल पुलिंग करें
मुंह की बदबू से लेकर दांतों की सड़न को कम करने के लिए आप ऑयल पुलिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको नारियल का तेल इस्तेमाल करने की जरूरत है। इसके लिए आप नारियल का तेल आधा चम्मच लें और इसे अपनी दांतों में रखें, जिससे यह आपके मुंह में हर जगह फैल जाए। फिर 20 मिनट के बाद कुल्ला कर लें। इससे जल्द ही कैविटी से निजात भी मिल जाएगा।

RELATED ARTICLES

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए केवल विटामिन C और D काफी नहीं, इन पोषक तत्वों पर भी दें ध्यान

शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने में प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्युनिटी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली शरीर को वायरस, बैक्टीरिया...

देहरादून में डेंगू के मामलों में तेजी, 17 दिन में 304 मरीजों की पुष्टि

नई दिल्ली-  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डेंगू का डंक एक बार फिर तेजी से असर दिखा रहा है। अक्तूबर महीने में डेंगू के मामलों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

क्या ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप ने दी सैन्य हमले की धमकी

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी...

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!