Saturday, April 25, 2026
Home उत्तराखंड “मेरी माटी मेरा देश” अभियान के तहत महाराज ने ध्वजा रोहण कर...

“मेरी माटी मेरा देश” अभियान के तहत महाराज ने ध्वजा रोहण कर पंचप्रण की शपथ दिलाई

रूड़की- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर “मेरी माटी मेरा देश” अभियान देश भर की पंचायतों, कस्बों, शहरों में 09 अगस्त से 30 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम अमृत काल के तहत् आजादी का अमृत महोत्सव का समापन कार्यक्रम है।

“मेरी माटी मेरा देश” अभियान के तहत जनपद के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को विकास खण्ड रूड़की के शांतरशाह, ग्राम पंचायत बधेड़ी राजपूताना में इस अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस दौरान ग्राम पंचायत में स्मारक पट्टिका की स्थापना, जिस पर आजादी का अमृत महोत्सव का लोगो, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन-2047 का उद्धरण, स्थानीय वीरों के नाम, ग्राम पंचायत का नाम एवं तिथि लिखी शिला फलकम की स्थापना के साथ ही पंचप्रण शपथ एवं सेल्फी कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्राम पंचायत में पंचप्रण की शपथ भी ली गई। प्रभारी मंत्री के के नेतृत्व में “वसुधा वन्दन” कार्यक्रम में ग्राम पंचायत में वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीदों के परिवारों को सम्मानित करने के अलावा ग्राम पंचायत स्तर पर “वीरों का वन्दन” किया गया। इसके पश्चात झण्डा रोहण एवं राष्ट्रगान का आयोजन भी किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा रूड़की के जिलाध्यक्ष शोभा राम प्रजापति, श्याम वीर सिंह सैनी, सुनील सैनी, श्रीमती सुरुचि सैनी, आजम आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम स्वराज...

महिला जन आक्रोश रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, देहरादून में जुटी भीड़

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी में शुक्रवार को महिला जन आक्रोश रैली के माध्यम से मातृशक्ति की आवाज बुलंद नजर आई। परेड ग्राउंड में आयोजित इस...

टिहरी सड़क दुर्घटना पर पीएम मोदी ने व्यक्त किया दुःख

टिहरी गढ़वाल। टिहरी जनपद में हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम स्वराज...

महिला जन आक्रोश रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, देहरादून में जुटी भीड़

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी में शुक्रवार को महिला जन आक्रोश रैली के माध्यम से मातृशक्ति की आवाज बुलंद नजर आई। परेड ग्राउंड में आयोजित इस...

टिहरी सड़क दुर्घटना पर पीएम मोदी ने व्यक्त किया दुःख

टिहरी गढ़वाल। टिहरी जनपद में हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की...

एआई की मदद से बनी ‘द्रोणाचार्य’ फिल्म का ट्रेलर लॉन्च

एआई तकनीक से तैयार की गई नई फिल्म ‘द्रोणाचार्य’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच उत्सुकता...

Recent Comments