Monday, March 9, 2026
Home उत्तराखंड स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में कड़ी हुई सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने...

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में कड़ी हुई सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने बढ़ाई पेट्रोलिंग-वाहनों की चेकिंग

नई दिल्ली- स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम के साथ ही पेट्रोलिंग और वाहनों की चेकिंग तेज कर दी है। इससे पहले, लाल किला पर विभिन्न सशस्त्र बलों की फुल ड्रेस रिहर्सल हो रही थी।

लाल किले पर ध्वजारोहण में लगभग 1,800 विशेष अतिथि होंगे शामिल
पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, तिरंगा स्वतंत्रता और राष्ट्रीय एकता की भावना का प्रतीक है। हर भारतीय का तिरंगे से भावनात्मक जुड़ाव है और यह हमें राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है। इस बीच, लाल किले पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ध्वजारोहण में पूरे भारत से लगभग 1,800 विशेष अतिथि शामिल होंगे।

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर इन लोगों को मिल आमंत्रण
इस वर्ष भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर, गांवों के सरपंच, शिक्षक, नर्स, किसान, मछुआरे, नई दिल्ली में सेंट्रल विस्टा परियोजना के निर्माण में मदद करने वाले श्रम योगी, खादी क्षेत्र के कार्यकर्ता, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता स्कूल शिक्षक, सीमा सडक़ संगठन,  देश के विभिन्न हिस्सों में लागू अमृत सरोवर परियोजनाओं और हर घर जल योजना परियोजनाओं में मदद करने वाले और काम करने वालों को नई दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए अपने जीवनसाथी के साथ आमंत्रित किया गया है। केंद्रीय कृषि मंत्रालय और किसान कल्याण ने शुक्रवार को एक प्रेस रिलीज में इस बात की जानकारी दी है।

पीएम किसान के दो लाभार्थी लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह का बनेंगे हिस्सा
इसके अलावा महाराष्ट्र राज्य से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के दो लाभार्थी लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह का हिस्सा बनेंगे. पीएम मोदी के संबोधन में आमंत्रित लगभग 1,800 अतिथियों में इस योजना के पचास लाभार्थी अपने परिवार के साथ शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

सीएम धामी ने विधानसभा सत्र में ड्यूटी निभा रहे कर्मचारियों से की मुलाकात

गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रातःकाल भ्रमण के दौरान सफाई कर्मियों, पुलिस के जवानों तथा विधानसभा सत्र के सफल संचालन...

जन औषधि केंद्रों से गरीब और जरूरतमंदों को मिल रही बड़ी राहत – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन औषधि दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं...

गृह मंत्री ने न्याय संहिता विषय पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

*माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी* ने आज हरिद्वार के बैरागी कैंप में *उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा आयोजित नई ‘न्याय संहिता’...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अल्फा’ से आलिया भट्ट का नया लुक जारी, मेकर्स ने बताई रिलीज डेट

अल्फा से जुड़ी नई अपडेट सामने आई है। आलिया भट्ट स्टारर इस स्पाई थ्रिलर फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसके...

ईयरबड्स से कान साफ करना हो सकता है नुकसानदायक, डॉक्टरों ने किया सतर्क

कान हमारे शरीर का बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण अंग है, जिसकी सही देखभाल करना जरूरी है। अक्सर लोग कानों की सफाई के लिए कॉटन...

सीएम धामी ने विधानसभा सत्र में ड्यूटी निभा रहे कर्मचारियों से की मुलाकात

गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रातःकाल भ्रमण के दौरान सफाई कर्मियों, पुलिस के जवानों तथा विधानसभा सत्र के सफल संचालन...

जन औषधि केंद्रों से गरीब और जरूरतमंदों को मिल रही बड़ी राहत – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन औषधि दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं...

Recent Comments