Monday, September 7, 2026
Home मनोरंजन 'दे दे प्यार दे 2' को नई रिलीज़ डेट मिली, फिल्म अगले...

‘दे दे प्यार दे 2’ को नई रिलीज़ डेट मिली, फिल्म अगले साल 14 नवंबर को होगी रिलीज़

साल 2019 में आई फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ का सीक्वल आ रहा है। यह फिल्म अगले साल मई में रिलीज होनी थी। मगर, इसकी रिलीज डेट अचानक टल गई। फिर कहा गया कि यह फिल्म सितंबर में आएगी। मगर, आज मेकर्स की तरफ से दी गई आधिकारिक जानकारी में पता चला है कि दर्शकों को अभी इस फिल्म के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। अजय देवगन, आर माधवन और रकुल प्रीत सिंह जैसे सितारों से सजी यह फिल्म कब रिलीज होगी? चलिए जानते हैं।

फिल्म दे दे प्यार दे 2 अब साल 2025 में नवंबर के महीने में रिलीज होगी। लव फिल्म्स की तरफ से इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया गया है। इसमें लिखा है, फिल्म दे दे प्यार दे 2 14 नवंबर 2025 को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन अंशुल शर्मा कर रहे हैं। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव रंजन और अंकुर गर्ग फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म को तरुण जैन और लव रंजन ने लिखा है।

दे दे प्यार दे 2 पहले 1 मई 2025 को रिलीज हो रही थी। लेकिन, अब नवंबर में बाल दिवस के अवसर पर फिल्म आएगी। हंसी-तफरी से लेकर रोमांस और फैमिली ड्रामा तक, इस फिल्म में सभी चीजें मौजूद हैं। फिल्म शैतान के बाद आर माधवन और अजय देवगन को एक बार फिर दर्शक साथ देख सकेंगे। फिल्म की रिलीज डेट सामने आने के बाद यूजर्स प्रतिक्रिया दे रहे हैं और मेकर्स से सवाल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, बाल दिवस पर रोमांटिक फिल्म रिलीज करने का क्या तुक है? वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, इतना लंबा इंतजार, बेकार रिलीज डेट है।

फिल्म दे दे प्यार दे 2 की रिलीज डेट को अजय देवगन की ही फिल्म रेड 2 की वजह से आगे खिसकाया गया है। हाल ही में एलान किया गया कि फिल्म रेड 2 1 मई, 2025 को रिलीज होगी। ऐसे में दोनों फिल्मों के टकराव से बचने के लिए मेकर्स ने दे दे प्यार दे 2  की रिलीज डेट बदल दी।

RELATED ARTICLES

‘हनुमान अंश’ ने रचा नया इतिहास, कमाई 120 करोड़ के पार

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का जलवा देखने को मिल रहा है। रिलीज के...

सिनेमाघरों में छाई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ की कमाई

लंबे समय से जिस फिल्म का दर्शकों को इंतजार था, वह आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गई है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के साथ...

क्रिस्टल और रिदा ने अपने नाम किया ‘द ट्रेटर्स 2’ का खिताब, मिली 66 लाख की इनामी राशि

रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ का फिनाले बेहद रोमांचक रहा। शुरुआत से ही गद्दारों और मासूम खिलाड़ियों के बीच चल रही आंख-मिचौली का राज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इकोलॉजी और इकोनॉमी के बेहतर तालमेल से आगे बढ़ेगा उत्तराखण्ड का विकास- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम...

अगर बच्चा बार-बार थकता और ज्यादा पानी पीता है तो रहें सतर्क, इन लक्षणों पर दें ध्यान

बच्चों की सेहत को लेकर छोटी-सी लापरवाही भी कई बार बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। खास बात यह है कि कुछ स्वास्थ्य...

‘हनुमान अंश’ ने रचा नया इतिहास, कमाई 120 करोड़ के पार

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का जलवा देखने को मिल रहा है। रिलीज के...

हर हुनरमंद युवा को मिलेगा अवसर, संसाधनों का अभाव नहीं बनेगा बाधा- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ किया। योजना के...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!