Sunday, October 25, 2026
Home मनोरंजन महेश बाबू की फिल्म SSMB 29 पर बड़ा अपडेट, जनवरी में शुरू...

महेश बाबू की फिल्म SSMB 29 पर बड़ा अपडेट, जनवरी में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

महेश बाबू और एसएस राजामौली की फिल्म एसएसएमबी 29 काफी समय से चर्चा में है। लेकिन अब तक इस फिल्म को लेकर धीरे-धीरे अपडेट आते रहे हैं। लेकिन अब इस फिल्म को लेकर जो अपडेट आया है, वो फैंस की खुशी को दोगुना कर देगा। अब इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने जा रही है। देश की पहली 1000 करोड़ी फिल्म की शूटिंग शुरू होने जा रही है। अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म पर जनवरी 2025 से काम शुरू हो सकता है।
ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने इस फिल्म को लेकर ताजा अपडेट दिया है। सबसे बड़ा अपडेट ये है कि फिल्म एक नहीं बल्कि 2 पार्ट में रिलीज होगी। इसके अलावा फिल्म का पूजा मुहूर्त जनवरी 2025 से शुरू होगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म की शूटिंग भी इसी समय से शुरू की जाएगी। फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है। इसके दो पार्ट की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का पहला पार्ट साल 2027 में आएगा और इसका दूसरा पार्ट साल 2029 में आएगा।  इन दोनों फिल्मों का संयुक्त बजट 1000 करोड़ रुपये होगा।  एसएस राजामौली इस फिल्म को बड़े पैमाने पर बना रहे हैं।  फिल्म एक इंटरनेशनल फीचर होगी।  यही वजह है कि मेकर्स इस फिल्म को बनाने में किसी भी तरह की कमी नहीं रखना चाहते हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो फिल्म का पहला पार्ट 2 साल के अंदर बनकर तैयार हो जाएगा। लेकिन फिल्म को लेकर अभी और भी कई अपडेट आने बाकी हैं।  सबसे पहले तो फिल्म की कास्टिंग पूरी नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES

‘जेलर 2’ की शानदार कमाई जारी, ‘रणबाली’ के कलेक्शन में आई कमी

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्मों के बीच कमाई को लेकर मुकाबला देखने को मिल रहा है। रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ शानदार...

रामायण’ की एडवांस बुकिंग में शानदार रफ्तार, पहले दिन के लिए 88 हजार से ज्यादा टिकटों की बिक्री

णबीर कपूर और साई पल्लवी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग...

मातृभूमि’ से सलमान खान ने पेश किया नया गाना ‘जय हिंद’, रिलीज होते ही चर्चा में आया गीत

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। इसी बीच फिल्म का नया गाना ‘जय...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

क्या ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप ने दी सैन्य हमले की धमकी

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी...

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!