Saturday, April 25, 2026
Home स्वास्थ्य सर्दियों में त्वचा की खुजली को शांत करने के 5 असरदार घरेलू...

सर्दियों में त्वचा की खुजली को शांत करने के 5 असरदार घरेलू उपाय

सर्दियों के मौसम में ठंडी हवा चलती है, जो हमारी त्वचा को रूखा और शुष्क बना देती है। इसके कारण त्वचा पर खुजली होने लगती है और त्वचा छिलने भी लगती है।इस समस्या से निपटने के लिए त्वचा को महज मॉइस्चराइज करना काफी नहीं होता है। सर्दी के दौरान त्वचा की देखभाल करते हुए खुजली को मिटाने के लिए आपको ये 5 घरेलू नुस्खे अपनाने चाहिए।इनके जरिए आपकी त्वचा अंदरूनी तौर पर मॉइस्चराइज भी हो जाएगी।

ओट्स वाले पानी से नहाएं
आप त्वचा पर होने वाली खुजली को शांत करने के लिए ओट्स वाले पानी से नहा सकते हैं। इस खाद्य पदार्थ में प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा की समस्याओं को ठीक कर सकते हैं।पानी को गर्म करने के बाद उसमें ओट्स डालें और कुछ देर उबलने दें। जब पानी गुनगुना हो जाए, तो उससे नहा लें।ओट्स के एंटी-ऑक्सीडेंट गुण त्वचा पर एक सुरक्षात्मक परत बना देते हैं, जिसके कारण त्वचा नमी युक्त बन जाती है।

नारियल तेल लगाएं
कई लोग सर्दियों के मौसम में त्वचा को मॉइस्चराइज करने के लिए क्रीम की जगह नारियल तेल का इस्तेमाल करते हैं। इस पदार्थ के जरिए आप त्वचा पर होने वाली खुजली को भी शांत कर सकते हैं।यह एक प्राकृतिक इमोलिएंट होता है, जो शुष्क त्वचा को हाइड्रेशन प्रदान करता है। साथ ही, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं।नहाने के तुरंत बाद नारियल तेल इस्तेमाल करें या उससे त्वचा की मालिश करें।

एलोवेरा जेल भी आएगा काम
एलोवेरा के पौधे से निकलने वाले ताजे जेल को लोग सदियों से त्वचा की देखभाल के लिए उपयोग करते हैं। इसे लगाने से त्वचा की सूजन दूर करने, शुष्कता मिटाने और खुजली को कम करने में मदद मिल सकती है।एलोवेरा जेल को अपनी त्वचा पर लगाएं और उसे अच्छी तरह से अवशोषित होने दें। आप बाजार में मिलने वाले एलोवेरा जेल से बने उत्पाद भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

नहाने के लिए गुनगुने पानी का करें इस्तेमाल
सर्दियों में लोग गर्म पानी से नहाते हैं, जो त्वचा को शुष्क बनाने में योगदान देता है। ऐसे में त्वचा के प्राकृतिक तेलों को बनाए रखने के लिए आपको गर्म पानी के बजाय गुनगुने पानी से नहाना चाहिए।इसके अलावा, नहाने के समय को भी कम करें और उसके लिए केवल 10 से 15 मिनट ही लें। इससे आपकी त्वचा पानी के सुखाने वाले प्रभाव के संपर्क में कम समय तक आएगी, जिससे नमी बनाए रखने में मदद मिलेगी।

साबुन की जगह उपयोग करें सौम्य क्लींजर
सर्दियों के दौरान अधिक खुशबु वाले साबुन से नहाना त्वचा की सुरक्षात्मक परत को प्रभावित कर सकता है और खुजली को बढ़ा सकता है।इसीलिए आपको इस मौसम में साबुन की जगह पर किसी सौम्य क्लींजर का इस्तेमाल करना चाहिए। इन क्लींजर का पीएच स्तर हल्का होता है, जो त्वचा के प्राकृतिक तेलों को बनाए रखने में मदद करता है।ऐसा क्लींजर उपयोग करें, जिसमें कोई रसायन न मौजूद हों और जो त्वचा को नमी प्रदान कर सके।

RELATED ARTICLES

थोड़ी सी चढ़ाई में ही सांस फूलती है? खानपान में करें ये बदलाव

आजकल कई लोग सीढ़ियां चढ़ते समय जल्दी थकान या सांस फूलने की शिकायत करते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक यह केवल बढ़ती उम्र का संकेत...

बच्चों की बढ़ती मोबाइल लत बन सकती है खतरा, जानिए इसके नुकसान

आज के दौर में मोबाइल फोन बच्चों के लिए खिलौना नहीं, बल्कि एक आदत बन चुका है। कई बच्चे ऐसे हैं जो बिना फोन...

अमरूद: पेट की दिक्कतों, डायबिटीज और सर्दी-जुकाम में फायदेमंद फल

आजकल बदलती लाइफस्टाइल और बढ़ती बीमारियों के बीच सही खानपान का चुनाव बेहद जरूरी हो गया है। खासकर डायबिटीज, सर्दी-जुकाम और पाचन संबंधी समस्याओं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम स्वराज...

महिला जन आक्रोश रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, देहरादून में जुटी भीड़

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी में शुक्रवार को महिला जन आक्रोश रैली के माध्यम से मातृशक्ति की आवाज बुलंद नजर आई। परेड ग्राउंड में आयोजित इस...

टिहरी सड़क दुर्घटना पर पीएम मोदी ने व्यक्त किया दुःख

टिहरी गढ़वाल। टिहरी जनपद में हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की...

एआई की मदद से बनी ‘द्रोणाचार्य’ फिल्म का ट्रेलर लॉन्च

एआई तकनीक से तैयार की गई नई फिल्म ‘द्रोणाचार्य’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच उत्सुकता...

Recent Comments