Sunday, October 25, 2026
Home उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग को मिले 40 नए नर्सिंग अधिकारी

स्वास्थ्य विभाग को मिले 40 नए नर्सिंग अधिकारी

देहरादून। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को 40 और नर्सिंग अधिकारी मिले हैं। चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा जारी अंतिम चयन परिणाम के उपरांत प्रतीक्षा सूची में शामिल इन सभी अभ्यर्थियों को सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नियुक्ति पत्र सौंपे। डॉ. रावत ने सभी चयनित नर्सिंग अधिकारियों को बधाई देते हुये उन्हें प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में अपना अहम योगदान देने को कहा।

स्वास्थ्य महानिदेशालय में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज 40 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इन सभी चयनित नर्सिंग अधिकारियों को प्रदेशभर के विभिन्न चिकित्सा इकाईयों में तैनाती दे दी गई है। डॉ. रावत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से नर्सिंग अधिकारियों के 1564 पदों पर भर्ती की गई थी, जिसके सापेक्ष बोर्ड ने 1411 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन परिणाम जारी किया था। जिनमें से स्वास्थ्य विभाग ने 1394 नवनियुक्ति नर्सिंग अधिकारियों के नियुक्ति पत्र निर्गत किये जबकि 1354 नर्सिंग अधिकारियों ने ही कार्यभार ग्रहण किया।

इसके उपरांत बोडउर् ने कार्यभार ग्रहण न करने वाले अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन निरस्त कर प्रतीक्षा सूची में चयनित 40 अभ्यर्थियों की सूची स्वास्थ्य महानिदेशालय को सौंपी। जिन्हें विभिन्न चिकित्सा इकाईयों में तैनाती देते हुये नियुक्ति पत्र वितरित किये गये। जिसमें पिथौरागढ़ जनपद में 8, पौड़ी 6, अल्मोड़ा 5, टिहरी, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग व नैनीताल में 4-4, देहरादून 2 तथा उत्तरकाशी, बागेश्वर व चम्पावत में 1-1 नर्सिंग अधिकारी को नियुक्त दी गई है। इससे पहले विभाग ने 1394 चयनित नर्सिंग अधिकारियों को विभिन्न जनपदों में तैनाती दी। जिसमें चमोली जनपद में 128, उत्तरकाशी 116, टिहरी 111, रूद्रप्रयाग 69, पौड़ी 231, हरिद्वार 73, देहरादून 59, ऊधम सिंह नगर 74, पिथौरागढ़ 97, नैनीताल 146, बागेश्वर 61, चम्पावत 76 तथा अल्मोड़ा में 153 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति प्रदान की गई।

डॉ. रावत ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के सुधारीकरण की दिशा में लगातार प्रयासरत है, तेजी से हो रहे सुधारात्मक कार्यों के सुखद परिणाम भी सामने आने लगे हैं। स्थानीय स्तर पर चिकित्सा इकाईयों में उपचार मिलने से आम लोगों को खासी राहत मिल रही है। उन्होंने कहा कि नये नर्सिंग अधिकारियों की तैनाती से प्रदेश के पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में और अधिक मदद मिलेगी साथ ही चिकित्सा इकाईयों में मरीजों के बेहतर उपचार एवं देखभाल भली-भांति हो सकेगा। वहीं नियुक्ति पत्र मिलने पर चयनित अभ्यर्थियों ने खुशी जाहिर करते हुये स्वास्थ्य मंत्री डॉ रावत का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ कुलदीप मर्तोलिया ने किया।

इस अवसर विधायक रायपुर उमेश शर्मा काऊ, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ तारा आर्य, सलाहकार एनएचएम डॉ तृप्ति बहुगुणा, निदेशक स्वास्थ्य डॉ मनीष उप्रेती, सीएमओ देहरादून डॉ संजय जैन, रजिस्ट्रार नर्सिंग काउंसिल डॉ मनीषा ध्यानी सहित अन्य विभागीय अधिकारी व नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

नशे के खिलाफ जागरूकता की पहल, सीएम ने वॉकथॉन का किया शुभारंभ

देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

क्या ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप ने दी सैन्य हमले की धमकी

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी...

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!