Friday, July 24, 2026
Home मनोरंजन तमन्ना भाटिया की 'सिकंदर का मुकद्दर' का ट्रेलर रिलीज, 29 नवंबर को...

तमन्ना भाटिया की ‘सिकंदर का मुकद्दर’ का ट्रेलर रिलीज, 29 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगी उपलब्ध

तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी और जिमी शेरगिल स्टारर मच अवेटेड फिल्म सिकंदर का मुकद्दर का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। इस फिल्म में हाई प्रोफाइल हीरों की लूट की दिलचस्प और थ्रिलिंग कहानी बताई गई है. फिल्म में जिम्मी शेरगिल खतरनाक पुलिस वाले की भूमिका में हैं जो तमन्ना और अविनाश तिवारी के पीछे पड़े हुए हैं. फिल्म 29 नवंबर, 2024 को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगी।

सिकंदर का मुकद्दर का 2 मिनट, 28 सेकंड का ट्रेलर एक फोन कॉल के साथ शुरू होता है जो एक हाई-प्रोफाइल हीरे की प्रदर्शनी में डकैती की जानकारी देता है, जिसमें बंदूकों से लैस लुटेरे हैं. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, मुख्य पुलिस अधिकारी जिम्मी शेरगिल का शक तीन लोगों पर जाता है. पहला मंगेश देसाई (राजीव मेहता), कामिनी सिंह (तमन्ना भाटिया) और सिकंदर शर्मा (अविनाश तिवारी). सिकंदर इस आरोप से मुकर जाता है और कामिनी के साथ कहीं दूर भागने का प्लान बनाता है. फिर भी, उसका अतीत उसे परेशान करता रहता है, इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह (जिमी शेरगिल) आखिरी तक उसका पीछा नहीं छोड़ता।

सिकंदर जसविंदर से भिड़ जाता है, उसे मुंबई से बाहर निकालने और पिछले 15 सालों से उसके जीवन को उलट-पुलट करने के लिए जिम्मेदार ठहराता है. ट्रेलर जसविंदर के डायलॉग के साथ खत्म होता है. जिसमें वह कहता है, आपकी बायोपिक का टाइटल सिकंदर का मुकद्दर है और मैं इसका निर्देशक हूं. अब आगे पुलिस चोर को पकडऩे में कामयाब होती है कि नहीं और वे अपना जुर्म कुबुल करते है या नहीं ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।

सिकंदर का मुकद्दर एक सस्पेंस थ्रिलर है, जो एक अनसुलझे हीरे की चोरी के बाद चोर को पडक़ने के मिशन की कहानी है. जिसमें एक पुलिस अधिकारी को तीन लोगों पर शक होता है और वो उन तीन लोगों के पीछे पड़ जाता है. शीतल भाटिया द्वारा निर्मित यह फिल्म फ्राइडे स्टोरीटेलर्स बैनर के तहत बनी है. तमन्ना भाटिया को हाल ही में स्त्री 2 में देखा गया था. वहीं अविनाश तिवारी लैला मजनू से लोकप्रिय हुए और उन्हें आखिरी बार मडगांव एक्सप्रेस में देखा गया था।

RELATED ARTICLES

मार्वल फैंस का इंतजार खत्म, ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का ट्रेलर आया सामने

मार्वल स्टूडियोज़ ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का पहला ट्रेलर जारी कर दिया है। ट्रेलर में एक बार फिर मार्वल यूनिवर्स के कई...

सिनेमाघरों में छाई ‘धमाल 4’, पहले सप्ताह में 90 करोड़ से ज्यादा की कमाई

कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है। शुरुआती वीकेंड में शानदार प्रदर्शन के बाद फिल्म की रफ्तार वीकडेज...

‘इश्कनामा’ का ट्रेलर आया सामने, शहनाज गिल और जय रंधावा की जोड़ी ने जीता दिल

अभिनेत्री शहनाज गिल और अभिनेता जय रंधावा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म एक ऐसी प्रेम कहानी को पर्दे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने 25 जुलाई तक शेष कार्य निपटाने के निर्देश दिए

पौड़ी:  आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संबंधित विभागों तथा...

फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए पेपर लीक मामलों की सुनवाई के निर्णय का सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने...

‘द स्कैम-लीक्ड’ का दमदार टीजर आउट, छात्रों के संघर्ष और पेपर लीक का दर्द आएगा नजर

देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा से जुड़े विवाद और पेपर लीक के मुद्दे पर जारी बहस के बीच अब इसी विषय पर आधारित एक...

श्रमिक कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री धामी

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए अनेक नई कल्याणकारी...

Recent Comments