Monday, September 7, 2026
Home स्वास्थ्य पौष्टिक और सेहतमंद सब्जी केल, जानें इससे बनने वाले स्वादिष्ट पकवान

पौष्टिक और सेहतमंद सब्जी केल, जानें इससे बनने वाले स्वादिष्ट पकवान

केल एक पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक सब्जी है, जिसे आमतौर पर सलाद में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि केल से कई स्वादिष्ट भारतीय व्यंजन भी बनाए जा सकते हैं?यहां हम आपको कुछ ऐसे अनोखे और लाजवाब केल से बनाए जाने वाले व्यंजनों की रेसिपी बताते हैं, जिन्हें आप अपने घर पर आसानी से बना सकते हैं।इन व्यंजनों को बनाना आसान है और ये आपके खाने में भिन्नता भी ला सकते हैं।

केल के पकोड़े
केल के पकोड़े एक बेहतरीन स्नैक है, जो चाय के साथ अच्छे लगते हैं।इसे बनाने के लिए सबसे पहले केल की पत्तियों को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें, फिर बेसन, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और अजवाइन मिलाकर घोल तैयार करें। इस घोल में कटे हुए केल डालें और अच्छी तरह मिलाएं।अब गर्म तेल में इस मिश्रण को छोटे-छोटे भागों में डालकर सुनहरा होने तक तलें, फिर गर्मागर्म पकोड़े हरी चटनी के साथ परोसें।

केल का परांठा
केल का परांठा एक पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता है, जिसे आप सुबह या शाम किसी भी समय खा सकते हैं।इसे बनाने के लिए गेहूं का आटा लें और उसमें बारीक कटी हुई केल की पत्तियां, नमक, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर और थोड़ा-सा तेल मिलाकर आटा गूंध लें।अब इस आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बेल लें और तवे पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें, फिर गर्मागर्म परांठे को दही या अचार के साथ परोसें।

केल की सब्जी
केल की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले प्याज, टमाटर, अदरक-लेहसुन का पेस्ट भूनें, फिर इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर मसाला तैयार करें।अब इसमें बारीक कटी हुई केल की पत्तियां डालें और थोड़ी देर पकने दें।इसके बाद इसमें पानी डालकर धीमी आंच पर पकाएं जब तक कि केल नरम न हो जाएं, फिर इसमें गरम मसाला मिलाकर इसे रोटी या चावल के साथ परोसें।

केल का रायता
अगर आप कुछ ठंडा और ताजगी भरा खाना चाहते हैं तो केल का रायता ट्राई कर सकते हैं।इसे बनाने के लिए सबसे पहले दही को अच्छे से फेंट लें, फिर उसमें बारीक कटी हुई केल की पतियां, भुना हुआ जीरा, नमक और थोड़ी-सी हरी मिर्च डालें। अब इस मिश्रण को अच्छे से मिला लें।आपका केल का रायता तैयार है। इसे खाने में बहुत ही स्वादिष्ट है।

केल की खिचड़ी
खिचड़ी तो आपने कई बार खाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी केल की खिचड़ी ट्राई की?इसे बनाने के लिए मूंग दाल और चावल को धो लें।अब कुकर में घी, जीरा, हींग और हल्दी डालें, फिर इसमें मूंग दाल और चावल डालकर पानी और नमक मिलाएं। कुकर बंद करें।ठंडा होने पर इसमें बारीक कटी हुई केल की पत्तियां डालें। आपकी केले की खिचड़ी तैयार है।

RELATED ARTICLES

अगर बच्चा बार-बार थकता और ज्यादा पानी पीता है तो रहें सतर्क, इन लक्षणों पर दें ध्यान

बच्चों की सेहत को लेकर छोटी-सी लापरवाही भी कई बार बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। खास बात यह है कि कुछ स्वास्थ्य...

स्वाइन फ्लू को लेकर बढ़ी चिंता, बुखार न हो तब भी इन संकेतों पर रहें सतर्क

देश के कई हिस्सों में इन दिनों इन्फ्लुएंजा-ए के H1N1 वायरस को लेकर चिंता बढ़ी हुई है। दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश,...

शुगर को काबू में रखने के लिए सिर्फ दवाइयां नहीं, सही खानपान भी जरूरी

डायबिटीज को नियंत्रित रखना सिर्फ दवाइयां लेने तक सीमित नहीं है। रोजाना की डाइट, खाने की मात्रा और भोजन का समय भी ब्लड शुगर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इकोलॉजी और इकोनॉमी के बेहतर तालमेल से आगे बढ़ेगा उत्तराखण्ड का विकास- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम...

अगर बच्चा बार-बार थकता और ज्यादा पानी पीता है तो रहें सतर्क, इन लक्षणों पर दें ध्यान

बच्चों की सेहत को लेकर छोटी-सी लापरवाही भी कई बार बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। खास बात यह है कि कुछ स्वास्थ्य...

‘हनुमान अंश’ ने रचा नया इतिहास, कमाई 120 करोड़ के पार

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का जलवा देखने को मिल रहा है। रिलीज के...

हर हुनरमंद युवा को मिलेगा अवसर, संसाधनों का अभाव नहीं बनेगा बाधा- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ किया। योजना के...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!