Saturday, July 25, 2026
Home स्वास्थ्य बदलते मौसम में अगर आपका भी गला बार-बार सूख रहा है, तो...

बदलते मौसम में अगर आपका भी गला बार-बार सूख रहा है, तो न करें नजरंदाज, हो सकती है ये बीमारियां

बदलते मौसम में गला सूखना, आपके शरीर में होने वाली एक सामान्य सी प्रक्रिया है। अक्सर लोगों को बदलते मौसम में इस तरह की समस्या हो सकती है। गर्मी और ठंड के मौसम के कारण इस समस्या का होना काफी आम होता है। लेकिन अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी-पीएंगे तो ये दिक्कते चली जाएंगी है। वहीं, आपको बार-बार गला सूखने की दिक्कत हो रही है? पानी-पीने के कुछ समय बाद फिर से आपका गला सूख जाता है? तो ऐसे लक्षणों को नजरंदाज न करें। ये कई गंभीर बीमारियों के संकेत भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

इम्यूनिटी कमजोर
इस बदलते मौसम में शरीर में पानी की कमी होने से इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है। खासतौर पर सर्दियों के मौसम में खराब इम्यूनिटी आपको जल्दी बीमार कर सकती है।

बुखार और खांसी
सर्दियों के मौसम में के साथ बुखार भी आम है। डिहाइड्रेशन शरीर का तापमान बढ़ाने में सहायक होता है. ये भी आपके शरीर में पानी कमी होने का कारण हो सकता है। इसके अलावा इस बदलते मौसम में शरीर में पानी कम होने से खांसी की समस्या बढ़ जाती है। इससे आपको ड्राई कफ हो सकता है।

बार-बार गला सूखना
बदलते मौसम में मतलब सर्दियों में लोग पानी कम मात्रा में पीते हैं, जिसके चलते उनका गला सूखने लगता है. गला सूखना से व्यक्ति के गले इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

होठों का फटना
सर्दियां आते ही होठों के फटने की समस्याएं शुरू हो जाती हैं, लेकिन इसको सर्दी का ही वजह समझना बिल्कुल ठीक नहीं है। शरीर में पानी की कमी भी होठों का फटना का संकेत होता है।

दांतों और मसूड़ों में दर्द
डिहाइड्रेशन की समस्या के कारण दांतों और मसूड़ों में कमजोरी भी महसूस होती है। अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोगों को सर्दियों के मौसम आते ही दांतों व मसूड़ों में दर्द होने लगता है, यह समस्या भी शरीर में पानी की कमी का संकेत है।

RELATED ARTICLES

मानसून में भीगना पड़ सकता है भारी, स्किन और बालों की सुरक्षा है जरूरी

मानसून की फुहारें गर्मी से राहत तो देती हैं, लेकिन बिना सावधानी के बारिश में भीगना आपकी त्वचा और बालों की सेहत पर असर...

क्या आप सही तरीके से नहाते हैं? पहले किस अंग पर पानी डालना चाहिए, जानें

नहाना सिर्फ शरीर की सफाई का तरीका नहीं, बल्कि सेहत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण आदत भी माना जाता है। आयुर्वेद में स्नान को दैनिक...

डायबिटीज का नया जोखिम सामने आया, सिर्फ मोटापा ही नहीं मांसपेशियों की कमजोरी भी जिम्मेदार

14 साल तक 4.79 लाख लोगों पर हुई रिसर्च, शरीर में ज्यादा फैट और कमजोर मांसपेशियों वाले लोगों में टाइप-2 डायबिटीज का जोखिम सबसे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मुख्यमंत्री का सख्त संदेश—जन समस्याओं का समाधान तय समय सीमा में करें अधिकारी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने फिल्म विकास परिषद के अधिकारियों के साथ की चर्चा

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

महायोजना-2041 को लेकर फिर होगी जनसुनवाई, हर नागरिक की राय को मिलेगा महत्व

देहरादून – देहरादून की विकास यात्रा को वर्ष 2041 तक नई दिशा देने वाली महायोजना-2041 में आम जनता की भागीदारी को और मजबूत बनाने के...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा- वन्यजीव पर्यटन बने ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक लेते हुए, प्रदेश में मानव...

Recent Comments