Sunday, October 25, 2026
Home स्वास्थ्य ठंड में गीजर के पानी से नहाना हो सकता है हानिकारक, दिल...

ठंड में गीजर के पानी से नहाना हो सकता है हानिकारक, दिल की सेहत पर असर, बाल भी हो सकते हैं कमजोर

सर्दियां आने वाली हैं. इस मौसम में कडक़ड़ाते ठंड से खुद को बचाने के लिए लोग कई उपाय करते हैं. कुछ लोग तो इस मौसम में कई-कई दिनों तक नहाए बिना ही रहते हैं, जबकि बहुत से लोग गीजर के गर्म पानी से डेली नहाते हैं।

गीजर के पानी से नहाने से उन्हें सुकून भी मिलता है और शरीर को रिलैक्स भी महसूस होता है लेकिन क्या आप जानते हैं, सर्दियों में गीजर के पानी से नहाने से कई नुकसान भी हो सकते हैं. इससे सेहत को खतरा हो सकता है, इसलिए सावधानियां भी बरतनी चाहिए।

आइए जानते हैं सर्दियों में गीजर के पानी से नहाने के क्या नुकसान हो सकते हैं…

त्वचा की समस्याएं
सर्दी के मौसम में गीजर के पानी से नहाने से स्किन की समस्याएं हो सकती हैं। गर्म पानी त्वचा की नमी को खत्म कर देता है, जिससे त्वचा रुखी और बेजान हो जाती है. इससे त्वचा पर दाग-धब्बे, खुजली और जलन हो सकती है. अगर स्किन सेंसेटिव है तो ज्यादा सावधानी रखने की जरूरत है. इसलिए सर्दी में जब भी गीजर के पानी से नहाएं तो उसके बाद हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करें।

बाल झड़ सकते हैं
गीजर के पानी से नहाने से बालों से जुड़ी की समस्याएं भी हो सकती हैं. गर्म पानी बालों की जड़ों को कमजोर कर देता है, जिससे बाल टूटने लगते हैं. इससे बालों का झडऩा और गंजापन हो सकता है. सर्दियों में बाल धोने के लिए हमेशा गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करना चाहिए। इसके बाद मॉइस्चराइजिंग हेयर कंडीशनर लगाना चाहिए, ताकि बाल झडऩे की समस्या न हो।

हार्ट डिजीज का खतरा
गीजर के पानी से नहाने से दिल की बीमारियों का खतरा भी रहता है. दरअसल, गर्म पानी से नहाने से रक्तचाप यानी ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है, जिससे हार्ट पर दबाव पड़ता है. इससे हार्ट बीट भी प्रभावित हो सकती है. इसलिए ठंड के मौसम में ज्यादा गर्म पानी से नहाने से बचें और पानी का टेंपरेचर मेंटेन रखें।

फेफड़ों की समस्याएं
गीजर के पानी से नहाने से फेफड़ों की समस्याएं भी हो सकती हैं. गर्म पानी से नहाने से फेफड़ों में सूजन हो सकती है, जिससे सांस लेने में परेशानी हो सकती है, जो बाद में गंभीर भी बन सकती है, इसलिए सावधान रहना चाहिए।

मांसपेशियों में खिंचाव
अगर आप गर्म पानी में ज्यादा समय तक नहाते हैं तो मांसपेशियों और जोड़ों पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है. इससे खिंचाव और बहुत दर्द हो सकता है। अगर किसी को गठिया या मांसपेशियों से जुड़ी समस्याएं हैं तो उन्हें इससे बचकर ही रहना चाहिए।

ठंड में गीजर के पानी से नहाने की सावधानियां
1. नहाने के लिए गर्म पानी की जगह गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करें।
2. नहाने के बाद स्किन पर मॉइस्चराइजर लगाएं।
3. बालों को गर्म पानी से धोने की जगह गुनगुने पानी से धोएं।
4. नहाने के बाद आराम करें और तनाव न लें।

RELATED ARTICLES

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए केवल विटामिन C और D काफी नहीं, इन पोषक तत्वों पर भी दें ध्यान

शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने में प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्युनिटी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली शरीर को वायरस, बैक्टीरिया...

देहरादून में डेंगू के मामलों में तेजी, 17 दिन में 304 मरीजों की पुष्टि

नई दिल्ली-  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डेंगू का डंक एक बार फिर तेजी से असर दिखा रहा है। अक्तूबर महीने में डेंगू के मामलों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

क्या ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप ने दी सैन्य हमले की धमकी

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी...

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!