Sunday, March 8, 2026
Home उत्तराखंड उत्तराखंड में बढ़ रही आई फ्लू के मरीजों की संख्या, ज्यादात्तर बच्चे...

उत्तराखंड में बढ़ रही आई फ्लू के मरीजों की संख्या, ज्यादात्तर बच्चे आ रहे चपेट में, इस तरह बरतें सावधानी

नैनीताल- इन दिनों देश के हर कोने में आई फ्लू का कहर देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में भी आई फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। नैनीताल में आई फ्लू से बच्चे भी परेशान हैं। शहर में आई फ्लू (कंजक्टिवाइटिस) तेजी से फैल रहा है।

आलम यह है कि बीडी पांडे अस्पताल में पिछले दो सप्ताह में ही सौ से अधिक मरीज उपचार को पहुंच चुके है। बढ़ते आई फ्लू के प्रकोप को देखते हुए अस्पताल में सुविधाएं भी बढ़ाई जा रही है। वहीं चिकित्सक भी सावधानी बरतने की सलाह दे रहे है। मानसून के दौरान आई फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी शुरू हो जाती है। यह आंखों का एक प्रकार का संक्रमण है जिसमें आंख में दर्ज, खुजली होने जैसी समस्या बनी रहती है।

बीडी पांडे अस्पताल में सामान्य तौर पर रोजाना 30 से 40 आंखों के मरीज उपचार को पहुंचते है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ दीपिका लोहनी ने बताया कि बीते दो सप्ताह से आई फ्लू के मरीजों में तेजी से इजाफा हो रहा है। उनको उपचार के साथ ही इससे बचाव के तरीकों को लेकर जागरूक किया जा रहा है।
डॉ लोहनी के अनुसार वर्षा व गंदगी वाले पानी के आंखों के संपर्क में आने से आई फ्लू होने की संभावना होती है। जिसे ठीक होने में अधिकतम दो सप्ताह तक का समय लग सकता है। आई फ्लू में आंखों का लालपन, दर्द, सूजन, सुबह नींद खुलने पर आंखें चिपकना, आंखों में खुजली व आंखों से पानी आना जैसे लक्षण सामने आते है।
डॉ लोहनी ने कहा कि लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। लक्षण सामने आने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें। चिकित्सक की सलाह पर दी गई आई ड्रॉप का ही प्रयोग करें। साथ ही बचाव को लेकर हाथों को साफ रखें, बार बार आंखें न मलें, घर से बाहर निकलने पर चश्मा लगाएं।

 

RELATED ARTICLES

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

हरिद्वार।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 7 मार्च 2026 को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments