Sunday, March 8, 2026
Home राष्ट्रीय प्रधानमंत्री मोदी आज काशी पहुंचेंगे, देश को 23 विकास योजनाओं का उपहार...

प्रधानमंत्री मोदी आज काशी पहुंचेंगे, देश को 23 विकास योजनाओं का उपहार देंगे

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर करीब दोपहर 1:45 बजे काशी पहुंचेंगे। यहीं से काशी और देश को 6,611.18 करोड़ की 23 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें काशी की 380.13 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और 2874.17 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। सिगरा स्टेडियम के दूसरे और तीसरे चरण के निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी होगा। इस स्टेडियम में 27 में से 22 ओलंपिक खेलों के लिए तैयारी, प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के आयोजन की सुविधा है।

पीएम मोदी रविवार को बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हरिहरपुर स्थित आरजे शंकरा नेत्र चिकित्सालय का लोकार्पण करेंगे। साथ ही कांचीकामकोटि पीठ के शंकराचार्य शंकर विजयेंद्र सरस्वती की मौजूदगी में प्रधानमंत्री प्रबुद्धजनाें से संवाद भी करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री अपराह्न चार बजे सिगरा स्टेडियम पहुंचेंगे। स्टेडियम से ही देश की 23 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी, बागडोगरा, दरभंगा, आगरा एयरपोर्ट के नए सिविल एन्क्लेव का निर्माण का शिलान्यास करेंगे। रीवा, मां महामाया, अंबिकापुर और सरसावा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद इन एयरपोर्ट की यात्री आवागमन से जुड़ी संयुक्त क्षमता सालाना 2.3 करोड़ से अधिक यात्रियों की हो जाएगी।

स्टेडियम में ही प्रधानमंत्री की जनसभा होगी। इसमें 20 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। ओलंपिक संघ के पदाधिकारी और 373 खिलाड़ी भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री की अगवानी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबतपुर एयरपोर्ट पर करेंगे। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू, यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी रहेंगे। प्रधानमंत्री शाम सवा छह बजे काशी से रवाना हो जाएंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने बताया कि काशी आगमन पर प्रधानमंत्री का स्वागत ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत की तैयारी की है। बाबतपुर इंटरनेशल एयरपोर्ट से सिगरा स्टेडियम तक स्वागत क प्वाइंट तय कर दिए गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शहर आगमन के दौरान रविवार को 24 आईपीएस ऑफिसर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे। एसपीजी के अभेद्य घेरे में रहने वाले प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में एनएसजी व एटीएस के कमांडो, केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के अफसर, सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के जवानों के अलावा पब्लिक के बीच पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर बाबतपुर एयरपोर्ट से सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम तक शनिवार को उनकी डमी फ्लीट का ग्रैंड रिहर्सल किया गया।

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और एडीजी सुरक्षा रघुवीर लाल ने पुलिस अफसरों और कर्मियों को अतिरिक्त सतर्कता के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कमिश्नरेट की फोर्स के अलावा गैर जनपद से नौ आईपीएस, 14 एडिशनल एसपी, 25 डिप्टी एसपी, 43 इंस्पेक्टर, 361 दरोगा और 2044 हेड कांस्टेबल / कांस्टेबल आए हैं। पुलिस आयुक्त ने कहा कि सभी सुरक्षा कर्मी अपने ड्यूटी प्वाइंट पर मुस्तैदी के साथ तैनात रहेंगे। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी का जोर—शहरी विकास से ही आगे बढ़ेगा भारत

तिरुवनंतपुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भव्य रोड शो किया। थंपानूर ओवरब्रिज से पुथरिकंडम मैदान तक निकाले गए...

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की शौर्य यात्रा में लिया भाग, राष्ट्र को प्रेरक संदेश

सोमनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सोमनाथ में आयोजित शौर्य यात्रा में सहभागिता कर आस्था, साहस और सांस्कृतिक विरासत के प्रति देश की प्रतिबद्धता...

टीएमसी शासन पर अमित शाह का हमला, कहा: भय और भ्रष्टाचार चरम पर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल तेजी से गरमाता जा रहा है। राज्य में सभी प्रमुख दल रणनीति बनाने में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments