Friday, July 24, 2026
Home उत्तराखंड लव जिहाद, लैंड जिहाद या थूक जिहाद पर होगी कड़ी कार्रवाई -...

लव जिहाद, लैंड जिहाद या थूक जिहाद पर होगी कड़ी कार्रवाई – मुख्यमंत्री धामी

देहरादून मसूरी की घटना के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी के तेवर बेहद सख्त हैं। देवभूमि का स्वरूप बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को वह बार-बार हिदायत दे रहे हैं। सीएम ने देहरादून में एक कार्यक्रम के दौरान फिर दोहराया कि प्रदेश में धर्मांतरण, लैंड जिहाद, अतिक्रमण और थूक जिहाद करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा, देवभूमि उत्तराखंड का मूल स्वरूप बना रहना चाहिए। देश-दुनिया में उत्तराखंड का अलग स्थान है। एक शांतप्रिय, धार्मिक, सांस्कृतिक राज्य की पहचान है। लोग देवभूमि को बहुत श्रद्धा और आस्था के साथ देखते हैं। लैंड जिहाद हो, लव जिहाद हो या थूक जिहाद हो, शासन और प्रशासन के स्तर पर हम इसमें सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे।

सीएम धामी ने कहा, ठोस पहल करेंगे। प्रशासन को निर्देश दिए जाएंगे कि इस तरह के मामलों की सघन जांच हो। कहा, हमारे त्योहार के सीजन आ रहे हैं। हमारी यह सर्वोच्च प्राथमिकता है कि लोगों को खाने-पीने और उपयोग की सभी वस्तुएं शुद्ध ढंग से प्राप्त हों। थूक जिहाद उत्तराखंड देवभूमि में किसी भी कीमत पर बर्दाश्त करने के योग्य नहीं है। इसे हमें स्वीकार नहीं करेंगे। कहा, सरकारी और निजी भूमि पर अवैध कब्जे, धर्मांतरण और मसूरी में हुई घटना को लेकर सीएम के लगातार बयान आ रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने मुख्य सचिव और सचिव राजस्व को सभी जिलों में भू-कानून के विपरीत भूमि की खरीद-फरोख्त के मामले में जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

RELATED ARTICLES

कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने 25 जुलाई तक शेष कार्य निपटाने के निर्देश दिए

पौड़ी:  आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संबंधित विभागों तथा...

फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए पेपर लीक मामलों की सुनवाई के निर्णय का सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने...

‘द स्कैम-लीक्ड’ का दमदार टीजर आउट, छात्रों के संघर्ष और पेपर लीक का दर्द आएगा नजर

देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा से जुड़े विवाद और पेपर लीक के मुद्दे पर जारी बहस के बीच अब इसी विषय पर आधारित एक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने 25 जुलाई तक शेष कार्य निपटाने के निर्देश दिए

पौड़ी:  आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संबंधित विभागों तथा...

फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए पेपर लीक मामलों की सुनवाई के निर्णय का सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने...

‘द स्कैम-लीक्ड’ का दमदार टीजर आउट, छात्रों के संघर्ष और पेपर लीक का दर्द आएगा नजर

देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा से जुड़े विवाद और पेपर लीक के मुद्दे पर जारी बहस के बीच अब इसी विषय पर आधारित एक...

श्रमिक कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री धामी

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए अनेक नई कल्याणकारी...

Recent Comments