Monday, March 9, 2026
Home स्वास्थ्य आइसक्रीम सिर्फ मूड नहीं बनाती बेहतर, शरीर और दिमाग पर भी डालती...

आइसक्रीम सिर्फ मूड नहीं बनाती बेहतर, शरीर और दिमाग पर भी डालती है अनोखा असर

आइसक्रीम का नाम सुनते किसी का भी खाने का मन कर जाए. भूख लगी हो या न लगी हो, आइसक्रीम खाने निकल पड़ते हैं. सर्दी, गर्मी, बरसात, आइसक्रीम हर सीजन में पसंद की जाती है. हालांकि, आम धारणा यह भी है कि यह सेहत के लिए ठीक नहीं होती है, क्योंकि इसमें शुगर, फ्लेवर, कलर जैसी चीजें मिलाई जाती है, जो कई बीमारियों का कारण बन सकती है. हालांकि, हाल ही की कुछ रिसर्च में ये बात पता चली कि आइसक्रीम का हमारी हेल्थ पर अच्छा असर डाल सकती है. द अटलांटिक मैग्जीन ने द आइसक्रीम कॉन्सिपरेसी में बताया कि सालों खाने से कई बीमारियां दूर हो सकती है. यह सिर्फ मूड ही नहीं सुधारती, बल्कि शरीर और दिमाग पर भी खास असर डालती है।

आइस्क्रीम के फायदे

मेंटल हेल्थ को बूस्ट करती है- एक कप आइसक्रीम ही मिजाज बदल सकती है. जब भी अच्छा फील न हो, स्ट्रेस समझ आए तो आइस्क्रीम खा सकते हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आइसक्रीम नेचुरल कूलिंग एजेंट की तरह होता है, जो पेन रिलीफ और स्ट्रेस को दूर करने का काम करता है. इसके साथ ही दूध में ट्रिप्टोफन होता है जो कि ब्रेन में हैप्पी हॉर्मोन सेरोटोनिन रिलीज कर अच्छा बनाता है।

दिमाग को रखे दुरुस्त- लंदन के इंस्टीट्यूट ऑफ साइक्रियाट्री की 2021 की रिसर्च में पाया गया कि आइसक्रीम (ढ्ढष्द्ग ष्टह्म्द्गड्डद्व) खाने के बाद दिमाग एक्टिव हो जाता है और प्रतिक्रिया देने लगता है. आइसक्रीम खाने से दिमाग का ऑर्बिटोफ्रंटल कॉर्टेक्स तेज हो जाता है, जो निर्णय लेने का काम करता है. मतलब आइस्क्रीम मूड को सुधारती है. आइसक्रीम में मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम हमारे शरीर में तनाव को कम करने में मदद करते हैं. इससे हमारी नींद भी अच्छी होती है।

दिल की बीमारियों का रिस्क कम करे- आइसक्रीम खाने से हार्ट प्राब्लम्स का रिस्क घटता है. डेयरी प्रोडक्ट से बनी आइसक्रीम में मिल्क और फैट होने से एक खास तरह की झिल्ली बन जाती है, जो ब्लड में शुगर के जाने रफ्तार कम करती है. रिसर्च बताता है कि आइसक्रीम की ग्लाइसेमिक इंडेक्स वैल्यू कम होती है, मतलब यह शुगर के रिलीज को कंट्रोल करती है, इसलिए दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

हड्डियों को मजबूत बनाती है- आइसक्रीम में कैल्शियम की अधिक मात्रा होती है, जो हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती है. इससे हमारे शरीर की हड्डियों की सेहत अच्छी रहती है. आइस्क्रीम कई बीमारियों का खतरा कम कर सकता है।

पाचन तंत्र को सुधारती है- आइसक्रीम में मौजूद प्रोबायोटिक्स हमारे पाचन तंत्र को सुधारने में मदद करते हैं. इससे हमारा पेट स्वस्थ रहता है. हालांकि, कुछ कंडीशन में आइस्क्रीम खाने से बचना भी चाहिए, क्योंकि फायदों के साथ कई बीमारियों में इसे खाने से नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

RELATED ARTICLES

ईयरबड्स से कान साफ करना हो सकता है नुकसानदायक, डॉक्टरों ने किया सतर्क

कान हमारे शरीर का बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण अंग है, जिसकी सही देखभाल करना जरूरी है। अक्सर लोग कानों की सफाई के लिए कॉटन...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

युवा और बच्चे भी हो रहे सुनने की परेशानी का शिकार, जानिए क्या हैं कारण

आमतौर पर यह माना जाता है कि सुनने की क्षमता उम्र बढ़ने के साथ कम होती है, लेकिन अब यह समस्या केवल बुजुर्गों तक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अल्फा’ से आलिया भट्ट का नया लुक जारी, मेकर्स ने बताई रिलीज डेट

अल्फा से जुड़ी नई अपडेट सामने आई है। आलिया भट्ट स्टारर इस स्पाई थ्रिलर फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसके...

ईयरबड्स से कान साफ करना हो सकता है नुकसानदायक, डॉक्टरों ने किया सतर्क

कान हमारे शरीर का बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण अंग है, जिसकी सही देखभाल करना जरूरी है। अक्सर लोग कानों की सफाई के लिए कॉटन...

सीएम धामी ने विधानसभा सत्र में ड्यूटी निभा रहे कर्मचारियों से की मुलाकात

गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रातःकाल भ्रमण के दौरान सफाई कर्मियों, पुलिस के जवानों तथा विधानसभा सत्र के सफल संचालन...

जन औषधि केंद्रों से गरीब और जरूरतमंदों को मिल रही बड़ी राहत – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन औषधि दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं...

Recent Comments