Monday, September 7, 2026
Home राष्ट्रीय हरियाणा में आज थमेगा चुनावी प्रचार का शोर, अंतिम दिन भाजपा-कांग्रेस समेत...

हरियाणा में आज थमेगा चुनावी प्रचार का शोर, अंतिम दिन भाजपा-कांग्रेस समेत सभी दल लगाएंगे अपनी पूरी ताकत

हरियाणा। 15वीं विधानसभा के लिए चुनाव प्रचार वीरवार शाम छह बजे थम जाएगा। प्रचार के अंतिम दिन भाजपा-कांग्रेस समेत सभी दल अपनी पूरी ताकत झोकेंगे। कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी प्रचार की अगुआई करेंगे। वहीं, भाजपा की ओर से तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत कई वरिष्ठ नेता पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने आएंगे। इसके साथ राज्य निर्वाचन आयोग ने भी मतदान को लेकर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी वीरवार को अपने गढ़ को मजबूत करने के साथ भाजपा के किले में भी सेंध लगाएंगे। प्रचार के अंतिम दिन राहुल नूंह, और महेंद्रगढ़ के गांव बवानिया में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। वे छह हलकों नूंह, पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका, महेंद्रगढ़, अटेली और नारनौल के मतदाताओं को साधने का प्रयास करेंगे। 2019 के चुनाव में नूंह की तीनों सीटों और महेंद्रगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी जीते थे। वहीं, अटेली और नारनौल में भाजपा को जीत मिली थी। राहुल गांधी के साथ दोनों रैलियों में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद वह पानीपत ग्रामीण और पानीपत सिटी विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करेंगे। शाम को हुड्डा करनाल में होंगे। यहां वे प्रेस वार्ता भी करेंगे।

दूसरी तरफ भाजपा नेतृत्व भी अंतिम दिन पूरी ताकत लगाएगा। भाजपा से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजपूतों के प्रभाव वाले तीन विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं करेंगे। उनकी शाहाबाद, कलायत और सफीदों में जनसभा होगी। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी बल्लभगढ़ व गुरुग्राम और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा पलवल, अंबाला सिटी और गन्नौर में जनसभाएं करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी प्रचार के लिए आना है, मगर देर रात तक उनके कार्यक्रम पर अंतिम मुहर नहीं लगी थी।

हरियाणा विधानसभा चुनाव की घोषणा 16 अगस्त को हुई थी। 17 अगस्त से चुनाव प्रचार शुरू हो गया था। तीन अक्तूबर तक उम्मीदवारों को प्रचार के लिए पूरे 49 दिन मिले। इस समयावधि में देशभर के कई दिग्गज नेता चुनाव प्रचार करने के लिए हरियाणा आए। इनमें पीएम मोदी, अमित शाह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के सीएम व केंद्रीय मंत्री शामिल रहे। इस दौरान आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतें भी दर्ज हुईं। 14500 से ज्यादा शिकायतें आईं, जिनमें से अधिकतर का निवारण चुनाव आयोग ने कर दिया। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पांच अक्तूबर को वोट डाले जाने हैं। इसके लिए आयोग ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

कल रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां चार अक्तूबर को मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। हरियाणा में 20 हजार से ज्यादा पोलिंग स्टेशन हैं। मतदान बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने इस बार रिहायशी क्षेत्रों की 114 इमारतों और झुग्गी झोपडि़यों में 87 जगह पर मतदान केंद्र बनाए हैं। आयोग ने 3460 बूथ संवेदनशील और 138 बूथ वल्नरेबल घोषित किए हैं। इनमें अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर राज्य में पैरामिलिट्री फोर्स की 225 कंपनियों के अतिरिक्त पुलिस के 29 हजार जवान तैनात होंगे। विधानसभा चुनाव के लिए रिजर्व ईवीएम सहित कुल 27,866 ईवीएम (बैलेट यूनिट) का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ ही 26,774 वीवीपैट मशीनों का उपयोग किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता, 14 दिनों में 433 नए केस सामने आए

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मानसून के बीच स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस साल अब तक 1,777...

बारिश के मौसम में स्वाइन फ्लू को लेकर सतर्कता बढ़ी, IMA ने जारी की जरूरी गाइडलाइन

नई दिल्ली। मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) ने बुधवार को...

कॉमनवेल्थ विजेताओं का हुआ सम्मान, खिलाड़ियों को अकादमी खोलकर प्रतिभाएं तराशने की सलाह

मांडविया बोले- पदक के साथ नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को भी तैयार करें चैंपियंस नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इकोलॉजी और इकोनॉमी के बेहतर तालमेल से आगे बढ़ेगा उत्तराखण्ड का विकास- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम...

अगर बच्चा बार-बार थकता और ज्यादा पानी पीता है तो रहें सतर्क, इन लक्षणों पर दें ध्यान

बच्चों की सेहत को लेकर छोटी-सी लापरवाही भी कई बार बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। खास बात यह है कि कुछ स्वास्थ्य...

‘हनुमान अंश’ ने रचा नया इतिहास, कमाई 120 करोड़ के पार

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का जलवा देखने को मिल रहा है। रिलीज के...

हर हुनरमंद युवा को मिलेगा अवसर, संसाधनों का अभाव नहीं बनेगा बाधा- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ किया। योजना के...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!