Monday, September 7, 2026
Home स्वास्थ्य त्वचा की देखभाल में अश्वगंधा के 5 अद्भुत फायदे

त्वचा की देखभाल में अश्वगंधा के 5 अद्भुत फायदे

आयुर्वेद में कई ऐसी सामग्रियां मौजूद होती हैं, जो हमारी त्वचा को चमकदार बना सकती हैं। ऐसी ही एक चमत्कारिक सामग्री है अश्वगंधा, जिसे सदियों से त्वचा की देखभाल के लिए इस्तेमाल किया जाता है।एंटीऑक्सीडेंट और बायोएक्टिव यौगिकों से समृद्ध अश्वगंधा कोलेजन को बढ़ाता है और चेहरे की सूजन को कम कर सकता है।साथ ही इससे त्वचा को एक प्राकृतिक निखार भी मिलता है। आइए त्वचा पर अश्वगंधा इस्तेमाल करने के मुख्य फायदे जानते हैं।

बढ़ता है कोलेजन
चेहरे पर अश्वगंधा लगाने से त्वचा में कोलेगन का उत्पादन बढ़ सकता है। यह एक तरह का प्रोटीन है, जो त्वचा को जवान बनाए रखने में मदद करता है।अश्वगंधा में मौजूद सक्रिय यौगिक और एंटीऑक्सिडेंट त्वचा को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं और कोलेजन को बढ़ाते हैं।आप त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के लिए त्वचा की देखभाल में ये वीगन फेस पैक शामिल कर सकते हैं।

कील-मुंहासों से मिलता है छुटकारा
अगर आप अपनी त्वचा को स्वच्छ बनाना चाहते हैं तो चेहरे पर अश्वगंधा लगाएं। यह मुंहासों और ब्लैकहेड्स आदि को मिटाने का एक चमत्कारी घरेलू नुस्खा है।इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा के रोमछिद्रों को खोल देते हैं। इससे त्वचा में फंसी गंदगी बाहर निकल जाती है और मुंहासों का खतरा कम हो जाता है।साथ ही अश्वगंधा के उपयोग से तेल उत्पादन कम होता है, जो मुंहासों का मुख्य कारण है।

बढ़ती उम्र के लक्षण होते हैं कम
जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे चेहरे पर झुर्रियां पडऩे लगती हैं। ऐसे में आप बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए अश्वगंधा का इस्तेमाल कर सकते हैं।यह समय से पहले बूढ़ा करने में योगदान देने वाले मुक्त कणों के हानिकारक प्रभाव को कम करता है। यह त्वचा में कोलेजन को बढ़ाकर चेहरे को जवान बनाता है।आप डाइट में ये फल शामिल करके भी बुढ़ापे के लक्षणों को दूर कर सकते हैं।

त्वचा को मिलती है अंदरूनी चमक
सूरज की क्षति, वायु प्रदूषण और अन्य कारणों के चलते त्वचा बेजान होने लगती है। ऐसे में अपनी त्वचा को दोबारा चमकदार बनाने के लिए आप अश्वगंधा का उपयोग कर सकते हैं।इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा की सूजन को मिटा सकते हैं। साथ ही इसके जरिए त्वचा का लालपन कम होता है और त्वचा अंदरूनी तौर पर चमकदार बन जाती है।आप निखरी त्वचा पाने के लिए इन तरीकों से तुलसी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

रूखी त्वचा के लिए फायदेमंद
रूखी त्वचा वाले लोगों को त्वचा पर खुजली का अनुभव होता है, जिससे त्वचा छिल भी सकती है। इस समस्या का निवारण करने के लिए आप अश्वगंधा लगा सकते हैं।यह आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और नमी भी प्रदान करता है। इसके आराम पहुंचाने वाले गुण खुजली को कम कर सकते हैं और सूखेपन के कारण होने वाली त्वचा की सूजन को मिटा सकता हैं।आप रूखी त्वचा की देखभाल करने के लिए ये तरीके अपना सकते हैं।

RELATED ARTICLES

अगर बच्चा बार-बार थकता और ज्यादा पानी पीता है तो रहें सतर्क, इन लक्षणों पर दें ध्यान

बच्चों की सेहत को लेकर छोटी-सी लापरवाही भी कई बार बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। खास बात यह है कि कुछ स्वास्थ्य...

स्वाइन फ्लू को लेकर बढ़ी चिंता, बुखार न हो तब भी इन संकेतों पर रहें सतर्क

देश के कई हिस्सों में इन दिनों इन्फ्लुएंजा-ए के H1N1 वायरस को लेकर चिंता बढ़ी हुई है। दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश,...

शुगर को काबू में रखने के लिए सिर्फ दवाइयां नहीं, सही खानपान भी जरूरी

डायबिटीज को नियंत्रित रखना सिर्फ दवाइयां लेने तक सीमित नहीं है। रोजाना की डाइट, खाने की मात्रा और भोजन का समय भी ब्लड शुगर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इकोलॉजी और इकोनॉमी के बेहतर तालमेल से आगे बढ़ेगा उत्तराखण्ड का विकास- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम...

अगर बच्चा बार-बार थकता और ज्यादा पानी पीता है तो रहें सतर्क, इन लक्षणों पर दें ध्यान

बच्चों की सेहत को लेकर छोटी-सी लापरवाही भी कई बार बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। खास बात यह है कि कुछ स्वास्थ्य...

‘हनुमान अंश’ ने रचा नया इतिहास, कमाई 120 करोड़ के पार

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का जलवा देखने को मिल रहा है। रिलीज के...

हर हुनरमंद युवा को मिलेगा अवसर, संसाधनों का अभाव नहीं बनेगा बाधा- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ किया। योजना के...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!