Monday, March 9, 2026
Home स्वास्थ्य ट्रेडिंग डाइट प्लान से तेजी से घटा रहे हैं वजन तो जान...

ट्रेडिंग डाइट प्लान से तेजी से घटा रहे हैं वजन तो जान लें ये चौंका देने वाली बात, वरना बाद में पड़ सकता है पछताना

बढ़ा हुआ वजन और मोटापा आज सबसे बड़ी समस्याओं में से एक बन गया है. ज्यादातर लोग इसे चुटकियों में खत्म करना चाहते हैं. क्विक वेट लॉस के लिए वे कीटो डाइट या रैपिड-शॉर्ट टर्म की मदद लेते हैं, जो खतरनाक हो सकता है।
इन तरीकों से 10-12 किलो वजन तो तेजी से घटाया जा सकता है लेकिन जब इस डाइट को छोड़ते हैं तो वजन मेंटेन नहीं रह पाता है और दोगुनी तेजी से बढ़ सकता है. इसके अलावा भी इससे कई खतरे हैं. अगर आप भी वजन तेजी से कम करना चाहते हैं तो कुछ गलतफमियों को दूर करना बेहद जरूरी है।

तेजी से वजन घटाने में कोई बुराई नहीं है
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, क्विक वेट लॉस का तरीका बिल्कुल भी सही नहीं है. इससे शरीर को कई गंभीर नुकसान उठाने पड़ सकते हैं. हमेशा धीमी और सही तरीके से वजन कम करना ही बेहतर होता है. कई स्टडीज में पता चला है कि जो लोग धीरे-धीरे वजन कम करते हैं, उनका वजन लंबे समय तक कंट्रोल में रहता है।

एक हफ्ते में ज्यादा वजन नहीं घटाना चाहिए
हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि हफ्ते में 400 ग्राम से 1 किलो तक वजन कम करना सुरक्षित होता है लेकिन इससे ज्यादा वजन कम करना ठीक नहीं होता है. इसके कई दुष्परिणाम देखने को मिल सकते हैं. तेजी से वजन कम करने वालों के मांसपेशियों को नुकसान, पित्ताशय में पथरी और पोषण संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. इसके अलावा मेटाबॉलिज्म डिसऑर्डर भी बढ़ सकता है, जो वजन को तेजी से बढ़ा सकता है।

कीटो डाइट छोडऩे के बाद तेजी से बढऩे लगता है वेट
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आप लंबे समय तक कीटो डाइट फॉलो करते हैं तो कई नुकसान उठाने पड़ सकते हैं. 30 से 90 दिन तक के लिए तो यह अच्छा होता है. क्योंकि इस डाइट की सबसे बड़ी समस्या होती है कि ज्यादातर लोग जब इस डाइट को छोडक़र नॉर्मल डाइट में आते हैं तो उनका वजन तेजी से बढऩे लगता है, क्योंकि, वो कार्ब्स का सेवन करने लगते हैं. इसलिए कीटो डाइट की बजाय बैलेंस डाइट वजन कम करने के लिए ज्यादा अच्छा माना जाता है।

RELATED ARTICLES

ईयरबड्स से कान साफ करना हो सकता है नुकसानदायक, डॉक्टरों ने किया सतर्क

कान हमारे शरीर का बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण अंग है, जिसकी सही देखभाल करना जरूरी है। अक्सर लोग कानों की सफाई के लिए कॉटन...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

युवा और बच्चे भी हो रहे सुनने की परेशानी का शिकार, जानिए क्या हैं कारण

आमतौर पर यह माना जाता है कि सुनने की क्षमता उम्र बढ़ने के साथ कम होती है, लेकिन अब यह समस्या केवल बुजुर्गों तक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अल्फा’ से आलिया भट्ट का नया लुक जारी, मेकर्स ने बताई रिलीज डेट

अल्फा से जुड़ी नई अपडेट सामने आई है। आलिया भट्ट स्टारर इस स्पाई थ्रिलर फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसके...

ईयरबड्स से कान साफ करना हो सकता है नुकसानदायक, डॉक्टरों ने किया सतर्क

कान हमारे शरीर का बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण अंग है, जिसकी सही देखभाल करना जरूरी है। अक्सर लोग कानों की सफाई के लिए कॉटन...

सीएम धामी ने विधानसभा सत्र में ड्यूटी निभा रहे कर्मचारियों से की मुलाकात

गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रातःकाल भ्रमण के दौरान सफाई कर्मियों, पुलिस के जवानों तथा विधानसभा सत्र के सफल संचालन...

जन औषधि केंद्रों से गरीब और जरूरतमंदों को मिल रही बड़ी राहत – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन औषधि दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं...

Recent Comments