Monday, September 7, 2026
Home स्वास्थ्य चीनी युक्त पेय पदार्थ सेहत के लिए हैं नुकसानदेह, इन तरीकों से...

चीनी युक्त पेय पदार्थ सेहत के लिए हैं नुकसानदेह, इन तरीकों से कम करें इनका सेवन

हर किसी को कोल्ड ड्रिंक या कॉफी जैसे पेय पदार्थ पीना पसंद होता है। हालांकि, इन चीनी युक्त पेय पदार्थों के अधिक सेवन से स्वास्थ्य बुरी तरह प्रभावित होता है।सोडा, फ्लेवर्ड दूध, मीठी चाय और कॉफी, सभी में अधिक मात्रा में चीनी होती है। इन पेय में पोषक तत्वों की कमी और चीनी की अधिक मात्रा मधुमेह और हृदय रोग पैदा कर सकती है। आप डाइट से इन पेय पदार्थों को बाहर करने के लिए ये घरेलू नुस्खे अपनाएं।

इन पेय पदार्थों की जगह पीएं पानी
अक्सर गर्मी लगने पर लोग कोल्ड ड्रिंक या चीनी से भरपूर पेय पदार्थों का सेवन कर लेते हैं। हालांकि, इनकी जगह पर पानी पीना स्वास्थ्य के लिहाज से फायदेमंद साबित हो सकता है।चीनी युक्त पेय की जगह पानी पीने से आपको हाइड्रेशन तो मिलेगा ही, साथ ही आपके खान-पान में शर्करा और कैलोरी की मात्रा भी कम हो जाएगी।इसके अलावा, आप हर्बल चाय जैसे चीनी रहित पेय पदार्थों का सेवन कर सकते हैं।

पेय पदार्थों के लेबल और सामग्री को अच्छी तरह पढ़ें
बाजार में मिलने वाले पेय पदार्थों के पैकेट पर अक्सर शुगर-फ्री लिखा जाता है। हालांकि, इसके बावजूद भी इनमें कुछ मात्रा में चीनी शामिल होती है।ऐसे में आपको हर पेय पदार्थ के लेबल और सामग्रियों को पढक़र ही उन्हें खरीदना चाहिए। अगर उनमें फ्रुक्टोज, कॉर्न सिरप या सुक्रोज जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है तो उन्हें न खरीदें।आप मीठे की लालसा को कम करने के लिए डाइट में ये खाद्य पदार्थ शामिल करें।

स्वस्थ स्मूदी को बनाएं डाइट का हिस्सा
रोजाना चीनी से भरपूर पेय पदार्थों को आहार का हिस्सा बनाने के बजाय आप स्वस्थ स्मूदी पी सकते हैं। स्मूदी फल, सब्जियों और ओट्स जैसी पौष्टिक सामग्रियों से बनती है।इनके सेवन से आपको हाइड्रेशन, ऊर्जा और पोषक तत्व मिल सकते हैं। साथ ही आप इन्हें पी कर मीठे की लालसा कम करके अपना वजन भी घटा सकते हैं। केले, पालक, संतरे, आम, बेरी आदि जैसे फल-सब्जियों से स्वादिष्ट स्मूदी बनाकर पीएं।

घर पर खरीदकर न लाएं चीनी युक्त पेय पदार्थ
जब आपके घर में जूस, कोल्ड ड्रिंक, सोडा या फ्लेवर्ड दूध जैसे पेय पदार्थ रखे होंगे, तो आपको उनकी लालसा होती रहेगी। आप न चाहते हुए भी उन्हें निकालकर पी ही लेंगे।ऐसे में आपको अपनी किराने के सामान की लिस्ट से इन्हें हटा देना चाहिए। यानि कि आपको चीनी से भरपूर पेय पदार्थ खरीदकर घर में स्टोर नहीं करने चाहिए।आप इनके बजाय हर्बल चाय और ताजे फलों का जूस खरीदकर रख सकते हैं।

इन पेय पदार्थों की दैनिक सीमा करें निर्धारित
किसी भी व्यक्ति के लिए अचानक चीनी का सेवन बंद करना मुश्किल होता है। ऐसे में आप धीरे-धीरे करके इन पेय पदार्थों को पीना कम कर सकते हैं।आपको एक दिन में 150 मिलीलीटर से अधिक चीनी युक्त पेय नहीं पीने चाहिए। आप एक व्यक्तिगत लक्ष्य निर्धारित कर सकते हैं कि आप एक हफ्ते में कितने मीठे पेय पिएंगे।इनकी संख्या को धीरे-धीरे कम करें, जब तक कि इन चीनी युक्त पेय पदार्थों की आदत छूट न जाए।

RELATED ARTICLES

अगर बच्चा बार-बार थकता और ज्यादा पानी पीता है तो रहें सतर्क, इन लक्षणों पर दें ध्यान

बच्चों की सेहत को लेकर छोटी-सी लापरवाही भी कई बार बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। खास बात यह है कि कुछ स्वास्थ्य...

स्वाइन फ्लू को लेकर बढ़ी चिंता, बुखार न हो तब भी इन संकेतों पर रहें सतर्क

देश के कई हिस्सों में इन दिनों इन्फ्लुएंजा-ए के H1N1 वायरस को लेकर चिंता बढ़ी हुई है। दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश,...

शुगर को काबू में रखने के लिए सिर्फ दवाइयां नहीं, सही खानपान भी जरूरी

डायबिटीज को नियंत्रित रखना सिर्फ दवाइयां लेने तक सीमित नहीं है। रोजाना की डाइट, खाने की मात्रा और भोजन का समय भी ब्लड शुगर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इकोलॉजी और इकोनॉमी के बेहतर तालमेल से आगे बढ़ेगा उत्तराखण्ड का विकास- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम...

अगर बच्चा बार-बार थकता और ज्यादा पानी पीता है तो रहें सतर्क, इन लक्षणों पर दें ध्यान

बच्चों की सेहत को लेकर छोटी-सी लापरवाही भी कई बार बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। खास बात यह है कि कुछ स्वास्थ्य...

‘हनुमान अंश’ ने रचा नया इतिहास, कमाई 120 करोड़ के पार

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का जलवा देखने को मिल रहा है। रिलीज के...

हर हुनरमंद युवा को मिलेगा अवसर, संसाधनों का अभाव नहीं बनेगा बाधा- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ किया। योजना के...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!