Sunday, October 25, 2026
Home मनोरंजन राजपाल यादव की फिल्म 'पड़ गए पंगे' का ट्रेलर आउट, फनी डायलॉग...

राजपाल यादव की फिल्म ‘पड़ गए पंगे’ का ट्रेलर आउट, फनी डायलॉग और कॉमेडी से है भरपूर

कॉमेडी फि़ल्म पड़ गए पंगे का बेहद फऩी और एंटरटेनिंग ट्रेलर  आउट कर दिया गया है जो सोशल मीडिया पर काफी लाइक किया जा रहा है। ट्रेलर में हम राजपाल यादव, राजेश शर्मा  और पंचायत फ़ेम  फ़ैसल मलिक के साथ ही इस फि़ल्म से डेब्यू कर रहे  समर्पण सिंह और राजेश यादव  को फनी रूप में देख सकते हैं।

ट्रेलर की शुरुआत होती हैं बेहद नाटकीय संवाद के साथ तरीके से समर्पण सिंह कहते हैं अलविदा ए जि़ंदगी और राजेश शर्मा कहते हैं हे ईश्वर मरणोपरांत हमें अपने श्री चरणों में स्थान दे देना । राजेश शर्मा और समर्पण सिंह आत्महत्या के लिए काउंटडाउन रुक जाता  हैं जब राजेश शर्मा बताते हैं की 3 बजे आत्महत्या ठीक नहीं यह भूत प्रेत का समय होता हैं आत्मा सालों साल भटकती रहेगी कल मर लेते हैं ।

ट्रेलर के दूसरे हिस्से में आयुष (समर्पण सिंह)  का इंट्रो सीन में शादी तय हो रही हैं और उनकी गर्लफ्रेंड हनीमून का वेन्यू के बारे में पूछ रही हैं  तो उनके टीचर शास्त्री जी ( राजेश शर्मा ) का इंट्रो है की मोहल्ले में उनकी बहुत इज्जत हैं लेकिन घर में नहीं हैं फिर आते है जग्गू ( राजेश यादव ) आते हैं जो ख़ुद को मनी एडवाइजर बताते हुए एक दिन में पैसा डबल करने की गारंटी देते हैं ।

ट्रेलर के अगले हिस्से में डॉक्टर आयुष और शास्त्री जी को बेहद ही अलग किस्म के  कैंसर की बीमारी होने की बात बताते हुए 30 से 40 का खर्च बताया लेकिन यह 40 हज़ार नहीं बल्कि लाख हैं बहुत ही एंटरटेनिंग तरीके से ट्रेलर में यह सीन हँसाता हैं  फिर राजपाल यादव आते हैं बोलते है यह सुनकर बहुत दुख हुआ । एक और दृश्य में राजपाल यादव कहते हैं चूहे मारने वाली दवा से चूहे नहीं मरते इंसान क्या  मरेंगे ।
ट्रेलर के आखिरी हिस्से में आते हैं पंचायत फ़ेम फैसल मलिक जो एक अल्ट्रा मॉर्डन गैंगस्टर हैं रिवाल्वर में तीन गोलियाँ भरकर बेहद फऩी रॉंग इंग्लिश वाला डायलॉग बोलते हैं कई सारे फऩी दृश्य और डायलॉग के साथ लास्ट में फिर राजपाल यादव बोलते हैं यह हैं मेरी गर्लफ्रेंड विस्तारा । और जब एयरलाइन  का नाम विस्तारा हो सकता हैं तो मेरी गर्लफ्रेंड का क्यों नहीं । बैकग्राउंड में चल रहे फऩी सांग मोये मोये के साथ यह बेहद ही कॉमेडी दृश्य और संवादो  से भरा 2 मिनट और 16 सेकंड का ट्रेलर  बहुत ही प्रोमिसिंग लग रहा हैं   ट्रेलर एक मस्ती भरी फि़ल्म की गारंटी देता है।

इस फि़ल्म से समर्पण सिंह बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं जो मुख्य किरदार आयुष को निभा रहे हैं जिसके इर्दगिर्द यह कहानी घूमती है। फि़ल्म में राजेश शर्मा ने एक रिटायर्ड और खुशमिजाज गणित शिक्षक शास्त्री जी का रोल किया है। वह अपने  पुराने घर में रहते हैं, जो उनकी दिवंगत पत्नी सुधा की यादों से भरा हुआ है। वह अपने बेटे नीलेश और बहू मधु के साथ रहते हैं लेकिन उनकी बहू मधु शास्त्री जी की अजीबोगरीब हरकतों से परेशान है और प्राइवेसी की कमी से निराश होकर अपने पति के साथ एक नए घर में जाना चाहती है।

कहानी में मोड़ तब आता है जब एक सुबह शास्त्री जी का पूर्व छात्र आयुष, जो एक बैंक मैनेजर है, उनसे अचानक मिलने आता है। आयुष का शहर में ट्रांसफर हो गया है और वह अपनी बचपन की प्रेमिका पारुल से सगाई करने जा रहा है। उसके बाद कुछ ऐसी घटनाएं घटती हैं जो कन्फ्यूजन, ड्रामा और कॉमेडी क्रिएट करती हैं।

फि़ल्म पड़ गए पंगे में राजपाल यादव कैप्टन जहाज सिंह के रोल में और राजेश यादव जग्गू के रूप में नजऱ आएंगे। पंचायत फ़ेम उपप्रधान फैसल मलिक ने भैया जी की भूमिका और वर्षा रेखाते ने चारू का किरदार निभाया है।

इस पिक्चर से फि़ल्म जगत में एंट्री करने जा रहे समर्पण सिंह का कहना है कि पड़ गए पंगे मेरे लिए परफेक्ट लॉन्चिंग सिनेमा है, जिसमे एक हिंदी फिल्म का पूरा मसाला है। ड्रामा है, रोमांस है, कॉमेडी है, इमोशन है और रोमांटिक  गाने हैं। मुझे अपनी पहली ही फि़ल्म में राजेश शर्मा  और राजपाल यादव जैसे जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला।

प्राची फिल्म्स और एटर एक्शन के बैनर तले निर्मित ब्राइट आउटडोर मीडिया द्वारा प्रस्तुत फि़ल्म पड़ गये पंगे के निर्माता गौतम शर्मा और योगेश लखानी हैं फि़ल्म के निर्देशक संतोष कुमार हैं फि़ल्म में मुख्य भूमिका में समर्पण सिंह के साथ राजेश शर्मा , राजपाल यादव, राजेश यादव, फ़ैसल मलिक और वर्षा रेखाटे प्रमुख भूमिकाओं में नजऱ आयेंगे। फि़ल्म पड़ गये पंगे 30 अगस्त को सिनेमाघरो में रिलीज़ होगी।

RELATED ARTICLES

‘जेलर 2’ की शानदार कमाई जारी, ‘रणबाली’ के कलेक्शन में आई कमी

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्मों के बीच कमाई को लेकर मुकाबला देखने को मिल रहा है। रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ शानदार...

रामायण’ की एडवांस बुकिंग में शानदार रफ्तार, पहले दिन के लिए 88 हजार से ज्यादा टिकटों की बिक्री

णबीर कपूर और साई पल्लवी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग...

मातृभूमि’ से सलमान खान ने पेश किया नया गाना ‘जय हिंद’, रिलीज होते ही चर्चा में आया गीत

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। इसी बीच फिल्म का नया गाना ‘जय...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

क्या ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप ने दी सैन्य हमले की धमकी

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी...

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!