Monday, September 7, 2026
Home उत्तराखंड फेस सीरम के होते हैं ढेरों फायदे, जानिए त्वचा के अनुसार फेस...

फेस सीरम के होते हैं ढेरों फायदे, जानिए त्वचा के अनुसार फेस सीरम चुनने के तरीके

बढ़ती उम्र के साथ त्वचा में कोलेजन का उत्पादन कम हो जाता है, जो एक आवश्यक प्रोटीन है। इसके घटने से त्वचा पर झुर्रियां, झाइयां और महीन रेखाएं नजर आने लगती हैं।इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप त्वचा की देखभाल में फेस सीरम को शामिल कर सकते हैं। इसमें कई सक्रिय तत्व होते हैं, जो सीधे त्वचा में अवशोषित हो जाते हैं।आप अपनी त्वचा के अनुसार सही फेस सीरम चुनने के लिए ये तरीके अपनाएं।

रूखी त्वचा के लिए फेस सीरम
कई लोगों की त्वचा बेहद शुष्क और रूखी होती है। इस तरह की त्वचा वाले लोगों को चेहरे पर खिंचाव महसूस होता है और उनकी त्वचा फटने लगती है।ऐसे में शुष्क त्वचा वाले लोगों को बेहद हाइड्रेटिंग फेस सीरम का चुनाव करना चाहिए। हयालूरोनिक एसिड, ग्लिसरीन या स्क्वालेन जैसे तत्वों वाला फेस सीरम चुनें।इन तत्वों वाले फेस सीरम से त्वचा में नमी बनी रहती है और रूखेपन से निजात मिलता है।

संवेदनशील त्वचा के लिए फेस सीरम
संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को सही उत्पाद न इस्तेमाल करने से मुंहासे, झुर्रियां और लालपन जैसी त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।इस प्रकार की त्वचा वाले लोगों को अपनी त्वचा देखभाल दिनचर्या में कैमोमाइल, एलोवेरा और हयालूरोनिक एसिड जैसे तत्वों से युक्त फेस सीरम शामिल करने चाहिए।संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को अल्कोहल और खुशबु वाले सीरम से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।फेस सीरम के लाभ पाने के लिए इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका जानें।

तैलीय त्वचा के लिए फेस सीरम
तैलीय त्वचा वाले लोगों की त्वचा पर अधिक तेल का उत्पादन होता है। इस प्रकार की त्वचा वाले लोगों का चेहरा पहले से ही चिपचिपा होता है और उसपर अधिक नमी वाला फेस सीरम लगाने से तैलीयपन में इजाफा हो सकता है।इस स्थिति से बचने के लिए आपको नियासिनमाइड या सैलिसिलिक एसिड जैसे नॉन-कॉमेडोजेनिक तत्वों वाला फेस सीरम चुनना चाहिए।इनके जरिए तेल उत्पादन और रोमछिद्रों का आकार कम होता है।

मिश्रित त्वचा के लिए फेस सीरम
कई लोगों की त्वचा की बनावट ऐसी होती है, जिसमें रूखी और तैलीय त्वचा दोनों शामिल होती है। ऐसे लोगों को अपने चेहरे पर एक हल्का फेस सीरम इस्तेमाल करना चाहिए, जो हाइड्रेटिंग भी हो और चिपचिपाहट भी न पैदा करे।नियासिनमाइड या हाइलूरोनिक एसिड जैसे तत्व मिश्रित त्वचा को फायदा पहुंचाकर उसे अधिक स्वस्थ और चकमदार बना सकते हैं।आप अपनी त्वचा देखभाल दिनचर्या में इन्हीं तत्वों से युक्त फेस सीरम को जोड़ें।

मुंहासों वाली त्वचा के लिए फेस सीरम
बदलते मौसम और हॉर्मोनल उतार-चढ़ाव के चलते अधिकतर लोगों को मुंहासों की परेशानी से जूझना पड़ता है। हालांकि, आप सही तरह का फेस सीरम इस्तेमाल करके इस समस्या को दूर कर सकते हैं।आपको मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए सैलिसिलिक एसिड, बेंजोयल पेरोक्साइड और टी-ट्री तेल जैसे तत्वों वाला फेस सीरम चुनना चाहिए। इसके अलावा, ब्लैकहेड्स को दूर करने के लिए सल्फर युक्त फेस सीरम लगाएं।जानिए फेस सीरम और फेस मॉइस्चराइजर के बीच का अंतर और लाभ।

RELATED ARTICLES

इकोलॉजी और इकोनॉमी के बेहतर तालमेल से आगे बढ़ेगा उत्तराखण्ड का विकास- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम...

हर हुनरमंद युवा को मिलेगा अवसर, संसाधनों का अभाव नहीं बनेगा बाधा- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ किया। योजना के...

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इकोलॉजी और इकोनॉमी के बेहतर तालमेल से आगे बढ़ेगा उत्तराखण्ड का विकास- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम...

अगर बच्चा बार-बार थकता और ज्यादा पानी पीता है तो रहें सतर्क, इन लक्षणों पर दें ध्यान

बच्चों की सेहत को लेकर छोटी-सी लापरवाही भी कई बार बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। खास बात यह है कि कुछ स्वास्थ्य...

‘हनुमान अंश’ ने रचा नया इतिहास, कमाई 120 करोड़ के पार

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का जलवा देखने को मिल रहा है। रिलीज के...

हर हुनरमंद युवा को मिलेगा अवसर, संसाधनों का अभाव नहीं बनेगा बाधा- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ किया। योजना के...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!