Monday, September 7, 2026
Home राष्ट्रीय नूंह में शुरू हुआ उपद्रव चार दिन बाद भी शांत नहीं, कहीं...

नूंह में शुरू हुआ उपद्रव चार दिन बाद भी शांत नहीं, कहीं दुकानों पर तोड़फोड़, तो कहीं गाड़ियों के तोड़े जा रहे शीशे

फरीदाबाद- जलाभिषेक यात्रा के दौरान नूंह में शुरू हुआ उपद्रव चार दिन बाद तक भी खत्म नहीं हुआ है। फरीदाबाद में बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने एक जूस की दुकान और सैलून में तोड़फोड़ की। बताया जाता है कि सैलून संचालक ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसी के बाद नकाबपोश युवकों ने दुकान पर हमला किया।

इसके तुरंत बाद भड़के हुए युवकों ने एक जूस की दुकान में भी तोड़फोड़ की। दुकान संचालक का आरोप है हमलावरों ने उसके साथ मारपीट भी की। उधर, गुरुग्राम के पटौदी में बृहस्पतिवार आधी रात के दौरान एक मिस्त्री की दुकान के बाहर खड़ी पांच बाइकों को आग लगा दी गई।

गुरुग्राम के ही बादशाहपुर इलाके में बीएसएफ कैंप के पास बृहस्पतिवार देर रात नारियल पानी के ठेले में आग लगा दी गई। इसकी चपेट में आने से बिजली का फीडर भी फुंक गया। ऐेसे में मारुति कुंज समेत गुरुग्राम के कई इलाकों में रात भर बिजली गुल रही। गुरुग्राम पुलिस ने हिंसा के मामलों में अब तक 28 एफआईआर दर्ज की हैं। 43 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 62 को हिरासत में लिया गया है।

गुरुग्राम के सेक्टर-9 थाना क्षेत्र के भवानी एनक्लेव में देर रात बिजली गुल होते ही शरारती तत्वों ने कॉलोनी में खड़ी 30-40 गाड़ियों के शीशे ईंट पत्थर मारकर तोड़ डाले। वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना को अंजाम देने वाले आरोपी एक सीसीटीवी में कैद हुए हैं। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार शिकायत में कॉलोनी के लोगों ने कहा कि रात को डेढ़ से दो बजे के आसपास अचानक बिजली गुल हो गई। अंधेरा छाते ही कुछ शरारती तत्व वहां पहुंचे।

उन्होंने ईंट-पत्थर मारकर वहां खड़े वाहनों के शीशे तोड़ डाले। करीब 30-40 गाड़ियों के शीशे तोड़े गए हैं। वाहन मालिकों को इसकी जानकारी तब हुई जब वह सुबह सो कर उठे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंंची और छानबीन शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज देखने पर सामने आया कि एक युवक गाड़ी के शीशे पर ईंट मार रहा है।

पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। कॉलोनी में रहने वालों का कहना है कि ये कोई आपसी रंजिश नही है, अगर आपसी रंजिश होती तो किसी एक गाड़ी के शीशे तोड़ जाते। यहां तो दर्जनों गाड़ी के शीशों को तोड़ा गया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

 

RELATED ARTICLES

दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता, 14 दिनों में 433 नए केस सामने आए

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मानसून के बीच स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस साल अब तक 1,777...

बारिश के मौसम में स्वाइन फ्लू को लेकर सतर्कता बढ़ी, IMA ने जारी की जरूरी गाइडलाइन

नई दिल्ली। मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) ने बुधवार को...

कॉमनवेल्थ विजेताओं का हुआ सम्मान, खिलाड़ियों को अकादमी खोलकर प्रतिभाएं तराशने की सलाह

मांडविया बोले- पदक के साथ नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को भी तैयार करें चैंपियंस नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नदी प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर...

सिनेमाघरों में छाई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ की कमाई

लंबे समय से जिस फिल्म का दर्शकों को इंतजार था, वह आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गई है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के साथ...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!