Tuesday, March 10, 2026
Home स्वास्थ्य जिम जाने से पहले फिश ऑयल वाली गोली क्यों खाते हैं लोग?...

जिम जाने से पहले फिश ऑयल वाली गोली क्यों खाते हैं लोग? जानें ये कितना सेफ

आजकल नौजवान अपनी बॉडी बनाने के लिए जिम में घंटों में पैसा बहाते हैं. इसके साथ-साथ प्रोटीन पाउडर का इस्तेमाल करते हैं. इन दिनों फिश ऑयल का भी काफी ज्यादा क्रेज बढ़ा है. कहा जाता है कि फिश ऑयल शरीर के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है।

फिश ऑयल का इस्तेमाल करने से पहले इन बातों का रखें ख्याल
बॉडी बनाने के लिए आजकल अधिकतर लोग खूब मेहनत कर रहे हैं. लोग अच्छा से अच्छा डाइट प्लान और फिटनेस का ख्याल रख रहे हैं. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो घंटों मेहनत कर रहे हैं लेकिन उनकी बॉडी नहीं बन रही है. जो लोग अच्छी बॉडी बनाना चाहते हैं और नहीं बन रही है वह लोग वर्कआउट से पहले फिश ऑयल का इस्तेमाल कर रहे हैं. ताकि जल्दी से जल्दी बेहतरीन बॉडी बन सके।

फिश ऑयल अक्सर अच्छी बॉडी बनाने के लिए किया जाता है. इसका असर बॉडी पर जल्दी दिखाई देता है. दरअसल, फिश ऑइल में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है. जो शरीर के बॉडी बिल्डिंग के लिए बहुत अच्छा होता है।

फिश ऑयल क्या है?
दरअसल, फिश ऑयल एक तेल की तरह होता है. यह सालमन, हैलिबट और मैकेरेल में होता है. इन मछलियों के अंदर से फिश ऑयल निकाला जाता है. एक रिसर्च के मुताबिक हफ्ते में कम से कम एक बार 227 ग्राम ओमेगा 3 फैटी एसिड जरूर खाना चाहिए. ओमेगा 3 फैटी एसिड फिश ऑयल में पाया जाता है।

बॉडी बिल्डिंग के दौरान अक्सर आप हैवीवेट उठाते हैं ताकि आपकी बॉडी बने. इसके साथ आप कई दूसरी एक्सरसाइज करते हैं. जिसके कारण मांसपेशियों में थकान और दर्द होने लगती है. मासंपेशियों में इसी दर्द को कम करने के लिए फिश ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है ताकि आपको दर्द से राहत मिले और आपकी मसल्स स्मूद रहे।

वर्कआउट जितने अच्छे तरीके से करेंगे उतने ही अच्छे तरीके से बॉडीबिल्डिंग कर पाएंगे. फिश ऑयल के इस्तेमाल करने से आप काफी देर तक वर्कआउट कर पाते हैं. इससे आपकी सेहत इंप्रूव होती है. वर्कआउट के दौरान आपको काफी ज्यादा थकान होने लगती है. अगर आप ठीक तरीके से एक्सरसाइज नहीं कर पाएंगे तो आपको थकान होगी और फिश ऑयल आपके शरीर की ताकत को बढ़ाती है।

RELATED ARTICLES

ईयरबड्स से कान साफ करना हो सकता है नुकसानदायक, डॉक्टरों ने किया सतर्क

कान हमारे शरीर का बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण अंग है, जिसकी सही देखभाल करना जरूरी है। अक्सर लोग कानों की सफाई के लिए कॉटन...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

युवा और बच्चे भी हो रहे सुनने की परेशानी का शिकार, जानिए क्या हैं कारण

आमतौर पर यह माना जाता है कि सुनने की क्षमता उम्र बढ़ने के साथ कम होती है, लेकिन अब यह समस्या केवल बुजुर्गों तक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अल्फा’ से आलिया भट्ट का नया लुक जारी, मेकर्स ने बताई रिलीज डेट

अल्फा से जुड़ी नई अपडेट सामने आई है। आलिया भट्ट स्टारर इस स्पाई थ्रिलर फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसके...

ईयरबड्स से कान साफ करना हो सकता है नुकसानदायक, डॉक्टरों ने किया सतर्क

कान हमारे शरीर का बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण अंग है, जिसकी सही देखभाल करना जरूरी है। अक्सर लोग कानों की सफाई के लिए कॉटन...

सीएम धामी ने विधानसभा सत्र में ड्यूटी निभा रहे कर्मचारियों से की मुलाकात

गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रातःकाल भ्रमण के दौरान सफाई कर्मियों, पुलिस के जवानों तथा विधानसभा सत्र के सफल संचालन...

जन औषधि केंद्रों से गरीब और जरूरतमंदों को मिल रही बड़ी राहत – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन औषधि दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं...

Recent Comments