Saturday, April 25, 2026
Home स्वास्थ्य अगर आपको भी आ रही है ज्यादा नींद तो समझ जाएं इस...

अगर आपको भी आ रही है ज्यादा नींद तो समझ जाएं इस विटामिन की हो गई है कमी

अगर आपको बहुत ज्यादा नींद आ रही है और आप हर समय थके हुए महसूस कर रहे हैं, तो यह विटामिन डी की कमी का संकेत हो सकता है. विटामिन डी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि यह हमारी हड्डियों को मजबूत बनाता है और हमारी ऊर्जा को बनाए रखता है. इसके अलावा, यह हमारे इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है।

विटामिन डी की कमी के लक्षण

* ज्यादा नींद आना: अगर आप दिनभर थकान और नींद महसूस कर रहे हैं, तो यह विटामिन डी की कमी का संकेत हो सकता है।

* हड्डियों में दर्द: विटामिन डी की कमी से हड्डियों में दर्द और कमजोरी हो सकती है।

* मूड में बदलाव: डिप्रेशन और मूड स्विंग्स भी विटामिन डी की कमी से हो सकते हैं।

* कमजोरी: सामान्य काम करने में भी कमजोरी महसूस हो सकती है।

विटामिन डी की कमी के कारण

* धूप का अभाव: हमारा शरीर सूरज की किरणों से विटामिन डी बनाता है. अगर आप ज्यादा समय घर के अंदर बिताते हैं, तो आपको धूप कम मिलती है।

* फूड्स की कमी: विटामिन डी युक्त खाद्य पदार्थ जैसे मछली, अंडे, और दूध का कम सेवन भी कमी का कारण बन सकता है।

* स्वास्थ्य समस्याएं: कुछ स्वास्थ्य समस्याएं जैसे किडनी और लिवर की बीमारी भी विटामिन डी की कमी का कारण बन सकती हैं।

विटामिन डी की कमी से बचाव के तरीके

* धूप में समय बिताएं: रोजाना कम से कम 15-20 मिनट धूप में बिताएं. सुबह की धूप सबसे अच्छी होती है।

* विटामिन डी फूड्स खाएं: अपने डाइट में मछली, अंडे, दूध, और विटामिन डी डाइट शामिल करें. यह विटामिन डी की कमी को पूरा करने में मदद करता है, जिससे आपको ज्यादा नींद और थकान महसूस नहीं होगी. रोजाना धूप में भी कुछ समय बिताएं, ताकि शरीर को पर्याप्त विटामिन डी मिल सके।

* सप्लीमेंट लें: आप विटामिन डी सप्लीमेंट वीकली या रोजाना ले सकते हैं, जैसा डॉक्टर ने सलाह दी हो. यह आपकी विटामिन डी की कमी को पूरा करने में मदद करेगा. सप्लीमेंट की सही मात्रा और समय का पालन करना जरूरी है. हमेशा डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही सप्लीमेंट लें।

RELATED ARTICLES

थोड़ी सी चढ़ाई में ही सांस फूलती है? खानपान में करें ये बदलाव

आजकल कई लोग सीढ़ियां चढ़ते समय जल्दी थकान या सांस फूलने की शिकायत करते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक यह केवल बढ़ती उम्र का संकेत...

बच्चों की बढ़ती मोबाइल लत बन सकती है खतरा, जानिए इसके नुकसान

आज के दौर में मोबाइल फोन बच्चों के लिए खिलौना नहीं, बल्कि एक आदत बन चुका है। कई बच्चे ऐसे हैं जो बिना फोन...

अमरूद: पेट की दिक्कतों, डायबिटीज और सर्दी-जुकाम में फायदेमंद फल

आजकल बदलती लाइफस्टाइल और बढ़ती बीमारियों के बीच सही खानपान का चुनाव बेहद जरूरी हो गया है। खासकर डायबिटीज, सर्दी-जुकाम और पाचन संबंधी समस्याओं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम स्वराज...

महिला जन आक्रोश रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, देहरादून में जुटी भीड़

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी में शुक्रवार को महिला जन आक्रोश रैली के माध्यम से मातृशक्ति की आवाज बुलंद नजर आई। परेड ग्राउंड में आयोजित इस...

टिहरी सड़क दुर्घटना पर पीएम मोदी ने व्यक्त किया दुःख

टिहरी गढ़वाल। टिहरी जनपद में हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की...

एआई की मदद से बनी ‘द्रोणाचार्य’ फिल्म का ट्रेलर लॉन्च

एआई तकनीक से तैयार की गई नई फिल्म ‘द्रोणाचार्य’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच उत्सुकता...

Recent Comments