Saturday, July 25, 2026
Home स्वास्थ्य क्या आपको भी है ज्यादा नमक खाने की लत, जानें यह कैसे...

क्या आपको भी है ज्यादा नमक खाने की लत, जानें यह कैसे तबाह कर देता है आपकी जिंदगी?

जैसे जीने के लिए सांसों की जरूरत होती है, उसी तरह खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए नमक भी जरूरी होता है. नमक एक ऐसी चीज है, जो हमारे शरीर में फ्लूड बैलेंस, नर्व फंक्शन और मसल्स के काम करने के लिए बेहद जरूरी होता है. अगर हमारे शरीर में नमक यानी सोडियम की कमी हो जाती है तो कई बेसिक फंक्शन जैसे नर्व के सिग्नल ट्रांसमिशन और ब्लड प्रेशर को बरकरार रखने आदि अटक सकते हैं।

इतिहास में भी बेहद खास रहा नमक
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इतिहास में भी नमक बेहद खास माना गया है। दरअसल, जब दुनिया में फ्रिज यानी रेफ्रिजरेटर ईजाद नहीं हुआ था, जब खाने-पीने की चीजों को सुरक्षित रखने के लिए नमक ही इस्तेमाल किया जाता था. इसके अलावा एक दौर ऐसा भी रहा, जब नमक को करेंसी की तरह भी यूज किया गया. हकीकत में सैलरी शब्द की उत्पत्ति लैटिन शब्द सैलेरियम से हुई है, जिसका मतलब सैलरी भी होता है. प्राचीन रोम में रोमन सैनिकों को मिलने वाली सैलेरियम हकीकत में नमक होता था, जो उस वक्त बेहद कीमती और जरूरी चीज माना जाता था।

कितना नमक खाना सही?
अब सवाल उठता है कि इंसान को कितना नमक खाना चाहिए, जिससे उसकी तबीयत न बिगड़े. जैसे नमक हमारे लिए फायदेमंद है, उसी तरह ज्यादा नमक खाने से सेहत संबंधित कई दिक्कतें हो सकती हैं. चीनी की तरह नमक की भी लत लग सकती है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि रोजाना कितना नमक खाना चाहिए और इससे हमारे आंत माइक्रोबायोम पर क्या असर पड़ता है?

हमारी डाइट और सेहत के लिए नमक कितना जरूरी?
हमारी डाइट में नमक डालने का मकसद खाने का स्वाद बढ़ाना होता है. यह हमारे खाने को स्वादिष्ट बनाता है और शरीर को जरूरी सोडियम और क्लोराइड मुहैया कराता है. बता दें कि नमक कई तरह के होते हैं, जिनमें गुलाबी नमक और काला नमक आदि शामिल होते हैं. नमक से हमारे शरीर को कई अन्य मिनरल्स भी मिलते हैं, लेकिन उनकी मात्रा काफी कम होती है. अगर हम ज्यादा नमक खाते हैं तो शरीर में सोडियम और क्लोराइड का लेवल बढ़ सकता है, जो कई अंगों के लिए नुकसानदायक होता है. इसके अलावा ज्यादा नमक की वजह से हाइपरटेंशन की दिक्कत भी बढ़ती है।

अचानक नमक खाना बंद कर देंगे तो क्या होगा?
इस मामले में कानपुर बेस्ड डाइटिशियन पायल ओमार ने बताया कि अगर हम रोजाना सभी फूड ग्रुप मिलाकर बैलेंस्ड डाइट लेते हैं तो हमें एक्स्ट्रा नमक खाने की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि बैलेंस्ड डाइट से ही हमें रोजाना 500 मिलीग्राम सोडियम मिल जाता है. दरअसल, अपने टेस्ट बड्स की वजह से हम काफी समय से नमक खा रहे होते हैं, जिसके चलते शरीर नमक के सेवन को एक्सेप्ट कर लेता है. अगर हम अचानक नमक खाना छोड़ देते हैं तो इससे हमारे शरीर में कुछ बदलाव नजर आ सकते हैं।

RELATED ARTICLES

मानसून में भीगना पड़ सकता है भारी, स्किन और बालों की सुरक्षा है जरूरी

मानसून की फुहारें गर्मी से राहत तो देती हैं, लेकिन बिना सावधानी के बारिश में भीगना आपकी त्वचा और बालों की सेहत पर असर...

क्या आप सही तरीके से नहाते हैं? पहले किस अंग पर पानी डालना चाहिए, जानें

नहाना सिर्फ शरीर की सफाई का तरीका नहीं, बल्कि सेहत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण आदत भी माना जाता है। आयुर्वेद में स्नान को दैनिक...

डायबिटीज का नया जोखिम सामने आया, सिर्फ मोटापा ही नहीं मांसपेशियों की कमजोरी भी जिम्मेदार

14 साल तक 4.79 लाख लोगों पर हुई रिसर्च, शरीर में ज्यादा फैट और कमजोर मांसपेशियों वाले लोगों में टाइप-2 डायबिटीज का जोखिम सबसे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मुख्यमंत्री का सख्त संदेश—जन समस्याओं का समाधान तय समय सीमा में करें अधिकारी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने फिल्म विकास परिषद के अधिकारियों के साथ की चर्चा

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

महायोजना-2041 को लेकर फिर होगी जनसुनवाई, हर नागरिक की राय को मिलेगा महत्व

देहरादून – देहरादून की विकास यात्रा को वर्ष 2041 तक नई दिशा देने वाली महायोजना-2041 में आम जनता की भागीदारी को और मजबूत बनाने के...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा- वन्यजीव पर्यटन बने ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक लेते हुए, प्रदेश में मानव...

Recent Comments