Monday, September 7, 2026
Home स्वास्थ्य कान से जुड़े इस संकेत को ना करें नजरअंदाज, हो सकती है...

कान से जुड़े इस संकेत को ना करें नजरअंदाज, हो सकती है ये बीमारी

लापरवाही ना पड़ जाए भारी

क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो लंबे समय तक ईयरफोन या इयरबड्स लगा कर रखते हैं, जिसके चलते कानों में दर्द और झनझनाहट होने लगती है और आप इस दर्द को यूं ही नजर अंदाज कर देते हैं? तो जरा सावधान हो जाइए, क्योंकि कान का यह दर्द कई बार सिंपल नहीं होता है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों की ओर इशारा करता है. तो चलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कान की झनझनाहट में छुपे उस संकेत के बारे में जो एक गंभीर बीमारी की ओर इशारा करता है, जिन्हें पहचान कर आपको प्रॉपर ट्रीटमेंट लेने की जरूरत होती हैं।

बिना किसी शोर के कानों में आवाज गूंजना
कई बार ऐसा होता है कि हमारे कान में एक अजीब सी आवाज लगातार सुनाई देती है, जबकि आसपास के वातावरण में किसी प्रकार की कोई आवाज नहीं होती है. अगर आपके कानों में इस तरह की आवाज लंबे समय तक सुनाई दें, तो यह टिनिटस यानी कि कान बजने के कारण हो सकता है. इस बीमारी में कान में तेज या धीरे से लगातार घंटी बजती है, जिसके कारण सिर दर्द भी हो सकता है, कानों में झनझनाहट होती है. यह टिनिटस के शुरुआती संकेत होते हैं और इसे हमें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. अगर लंबे समय तक कानों में इस तरह की घंटी बजती रहे, तो इससे कान डैमेज होने का खतरा भी होता है।

क्यों होती है टिनिटस की समस्या
अब बात आती है कि कानों में टिनिटस नाम की बीमारी क्यों हो जाती है? तो कई बार कानों में लंबे समय तक मैल जमा होता है जिससे टिनिटस की समस्या हो सकती है. इसके अलावा कान में इन्फेक्शन होना, पस पडऩा, गंभीर चोट या संक्रमण के कारण पर्दे में छेद हो जाना होता है. इससे बचने के लिए कानों की प्रॉपर सफाई बहुत ज्यादा जरूरी है, लेकिन बार-बार इयरबड्स का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे कान के पर्दे डैमेज हो सकते हैं।

कान बजने के अन्य कारण
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि कान बजने के कुछ अन्य कारण भी होते हैं, जिसमें हाई ब्लड प्रेशर, थायराइड का बढऩा, डायबिटीज, एनीमिया के कारण भी कई बार कान के बजने की समस्या होने लगती है।

RELATED ARTICLES

अगर बच्चा बार-बार थकता और ज्यादा पानी पीता है तो रहें सतर्क, इन लक्षणों पर दें ध्यान

बच्चों की सेहत को लेकर छोटी-सी लापरवाही भी कई बार बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। खास बात यह है कि कुछ स्वास्थ्य...

स्वाइन फ्लू को लेकर बढ़ी चिंता, बुखार न हो तब भी इन संकेतों पर रहें सतर्क

देश के कई हिस्सों में इन दिनों इन्फ्लुएंजा-ए के H1N1 वायरस को लेकर चिंता बढ़ी हुई है। दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश,...

शुगर को काबू में रखने के लिए सिर्फ दवाइयां नहीं, सही खानपान भी जरूरी

डायबिटीज को नियंत्रित रखना सिर्फ दवाइयां लेने तक सीमित नहीं है। रोजाना की डाइट, खाने की मात्रा और भोजन का समय भी ब्लड शुगर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इकोलॉजी और इकोनॉमी के बेहतर तालमेल से आगे बढ़ेगा उत्तराखण्ड का विकास- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम...

अगर बच्चा बार-बार थकता और ज्यादा पानी पीता है तो रहें सतर्क, इन लक्षणों पर दें ध्यान

बच्चों की सेहत को लेकर छोटी-सी लापरवाही भी कई बार बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। खास बात यह है कि कुछ स्वास्थ्य...

‘हनुमान अंश’ ने रचा नया इतिहास, कमाई 120 करोड़ के पार

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का जलवा देखने को मिल रहा है। रिलीज के...

हर हुनरमंद युवा को मिलेगा अवसर, संसाधनों का अभाव नहीं बनेगा बाधा- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ किया। योजना के...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!