Friday, July 24, 2026
Home स्वास्थ्य केले के फायदे कर देंगे आपको हैरान, सेहत ही नहीं त्वचा के...

केले के फायदे कर देंगे आपको हैरान, सेहत ही नहीं त्वचा के लिए भी है वरदान

जैसा कि हम सभी जानते हैं केला एक स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना गया है. इसमें विटामिन, खनिज और फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है. यह सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी काफी लाभदायक माना गया है. इसका इस्तेमाल कर लोग अपने चेहरे की सुंदरता को बढ़ा सकते हैं और पिंपल्स दाग धब्बों से छुटकारा पा सकते हैं।

त्वचा के लिए केले के फायदे
केले में पोटेशियम होता है, जो त्वचा को मॉइस्चराइज करने में काफी मदद करता है. यह मुंहासों से लडऩे की ताकत रखता है और त्वचा को चमकदार बनाने में काफी मदद करता है. यही नहीं केला झुर्रियों को कम करता है और चेहरे को हमेशा जवान रखता है. गर्मी के दिनों में सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने में भी केला काफी मदद करता है. जिन लोगों को डार्क सर्कल्स की समस्या है, वह केले का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह डार्क सर्कल्स को कम कर सकता है. त्वचा के साथ-साथ केला बालों के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है. इसका इस्तेमाल कर आप अपने बालों को लंबा, घना और खूबसूरत बना सकते हैं.

केले का इस्तेमाल
आप केले का इस्तेमाल कर फेस पैक बना सकते हैं इसके लिए आपको एक केले को पीस लेना होगा, उसमें दही को मिलाकर अच्छे से पेस्ट तैयार कर लेना होगा. इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट तक लगा रहने दे, इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें. केला और दही दोनों आपकी त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करेगा।

इसके अलावा आप पीसे हुए केले में एक चम्मच हल्दी और एक चम्मच नीम का पाउडर मिला लें. इसको अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना ले. इस पेस्ट को 15 से 20 मिनट तक अपने चेहरे पर लगाएं, फिर साफ पानी से धो लें. ऐसा करने से पिंपल से जुड़ी सभी परेशानियां दूर होगी. इस फेस पैक का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है. ऐसा होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

सेहत के लिए केले के फायदे
केला पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है और कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है. केले में पोटैशियम भरपूर होता है, जो रक्तचाप को कम करने में मदद करता है और हृदय संबंधित समस्या से राहत दिलाता है. केला मांसपेशियों की ऐंठन को रोकने में काफी मदद करता है. यही नहीं केला हड्डियों को मजबूत बनाने में भी काफी कारगर माना गया है. यह ऊर्जा का स्तर बढ़ाने में भी काफी उपयोगी माना गया है।

RELATED ARTICLES

मानसून में भीगना पड़ सकता है भारी, स्किन और बालों की सुरक्षा है जरूरी

मानसून की फुहारें गर्मी से राहत तो देती हैं, लेकिन बिना सावधानी के बारिश में भीगना आपकी त्वचा और बालों की सेहत पर असर...

क्या आप सही तरीके से नहाते हैं? पहले किस अंग पर पानी डालना चाहिए, जानें

नहाना सिर्फ शरीर की सफाई का तरीका नहीं, बल्कि सेहत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण आदत भी माना जाता है। आयुर्वेद में स्नान को दैनिक...

डायबिटीज का नया जोखिम सामने आया, सिर्फ मोटापा ही नहीं मांसपेशियों की कमजोरी भी जिम्मेदार

14 साल तक 4.79 लाख लोगों पर हुई रिसर्च, शरीर में ज्यादा फैट और कमजोर मांसपेशियों वाले लोगों में टाइप-2 डायबिटीज का जोखिम सबसे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने 25 जुलाई तक शेष कार्य निपटाने के निर्देश दिए

पौड़ी:  आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संबंधित विभागों तथा...

फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए पेपर लीक मामलों की सुनवाई के निर्णय का सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने...

‘द स्कैम-लीक्ड’ का दमदार टीजर आउट, छात्रों के संघर्ष और पेपर लीक का दर्द आएगा नजर

देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा से जुड़े विवाद और पेपर लीक के मुद्दे पर जारी बहस के बीच अब इसी विषय पर आधारित एक...

श्रमिक कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री धामी

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए अनेक नई कल्याणकारी...

Recent Comments