Sunday, June 15, 2025
Home राष्ट्रीय पांच चरणों के चुनाव में मोदी की सुनामी देखकर घबरा गए गठबंधन...

पांच चरणों के चुनाव में मोदी की सुनामी देखकर घबरा गए गठबंधन के लोग – मुख्यमंत्री योगी

मोदी सरकार देश का विकास, लोगों के सम्मान और सुरक्षा की गारंटी है – मुख्यमंत्री योगी

महराजगंज। जब जनता भाजपा गठबंधन के 400 पार की बात करती है तो विपक्षी गठबंधन को चक्कर आने लगता हैं। विपक्षी गठबंधन भाजपा का विरोध करते-करते देश के गरीबों का विरोध करने लगा है। सत्ता हथियाने के लिए देश की अपूरणीय क्षति करने में जुटी हुई हैं। सत्ता के लिए देश का विभाजन इनकी पुरानी परंपरा रही है। लोगों को जाति क्षेत्र और भाषा के नाम पर लड़ाना ही इनका उद्देश्य है। यह बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फरेंदा के जयपुरिया कॉलेज के मैदान में भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पांच चरणों के चुनाव में मोदी की सुनामी देखकर गठबंधन के लोग घबरा गए हैं।

एक तरफ राम भक्त तो दूसरे तरफ राम द्रोही हैं। योगी ने कहा कि पहले कांग्रेस और सपा की सरकार में आतंकी घटनाओं पर जब हम आवाज उठाते थे तो बोला जाता था, आतंकवादी सीमा पार के हैं, अब समय बदल गया है। सीमा पर कोई पटाखा भी जोर से फट जाता है तो पाकिस्तान पहले सफाई देता है कि हमारा हाथ नहीं है। यह नए भारत का दर्शन है। उन्होंने कहा कि सपा कांग्रेस गठबंधन अनर्थ करने वाला है। मोदी सरकार देश का विकास लोगों के सम्मान और सुरक्षा की गारंटी है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में हिंदुओं के आरक्षण को काटकर मुसलमानों को देने की बात कही गई है।

उनके घोषणा पत्र में पर्सन लॉ लागू करने की बात कही गई जो तालिबानी शासन की याद दिलाता है। उनके घोषणापत्र में अल्पसंख्यकों के खान-पान में स्वतंत्रता देने की बात कही गई, जिसको आज का भारत स्वीकार नहीं करेगा। गौ माता का संरक्षण ही हमारी परंपरा रही है। सपा पर निशाना साधते हुए कहा पहले जनता के पैसे से कब्रिस्तान की बाउंड्री बनाई जाती थी, अब कब्रिस्तान की बाउंड्री नहीं देश की विरासत को सजाने का कार्य हो रहा हैं। अयोध्या, काशी के बाद अब मथुरा की तरफ बढ़ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

“तत्काल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, OTP के बिना नहीं होगी पुष्टि”

नई दिल्ली। 1 जुलाई 2025 से तत्काल ट्रेन टिकट बुक करना अब पहले जैसा आसान नहीं रहेगा। रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया को अधिक...

प्रधानमंत्री मोदी ने कटरा से किया संबोधन, चिनाब पुल को बताया राष्ट्र की ताकत

कटरा/जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कटरा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए जम्मू-कश्मीर में हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों को...

कोविड का खतरा लौटा, देश में एक्टिव केसों की संख्या 5000 से अधिक

नई दिल्ली। भारत में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में तेज़ी देखने को मिल रही है। 22 मई को जहां केवल 275...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल 5’ की रफ्तार धीमी, देखें फिल्म की मौजूदा कमाई

अक्षय कुमार और अभिषेक बच्चन की अदाकारी वाली फिल्म 'हाउसफुल 5' 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। आठवें दिन ही फिल्म की...

चारधाम में भक्तों का जनसैलाब, 28 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुँचे तीर्थों पर

देहरादून। उत्तराखंड की चारधाम यात्रा इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की भारी आस्था और उत्साह की गवाह बन रही है। यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल...

पेट में गैस बनने के कारण और उससे राहत पाने के आसान उपाय

पेट में गैस बनना एक ऐसी आम समस्या है जिससे शायद ही कोई अछूता हो। यह सिर्फ पेट फूलने या हल्की असहजता तक सीमित...

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिमाद्री ट्रैकिंग टीम को दिखाई हरी झंडी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के हिमाद्री ट्रैकिंग अभियान-2025 को हरी झंडी...

Recent Comments