Sunday, October 25, 2026
Home स्वास्थ्य आप भी रोजाना सुबह चाय या दूध के साथ खाते हैं ब्रेड,...

आप भी रोजाना सुबह चाय या दूध के साथ खाते हैं ब्रेड, तो हो जाएं सावधान, शरीर को हो सकते हैं ये नुकसान

अधिकतर लोगों की आदत होती है, वह रोजाना चाय के साथ ब्रेड का नाश्ता करते हैं. लेकिन रोजाना ब्रेड खाने से स्वास्थ्य संबंधित कई समस्याएं हो सकती है. रोजाना ब्रेड खाने से सेहत को कई प्रकार के नुकसान हो सकते हैं। अधिकतर लोगों की आदत होती है, वह नाश्ते में रोजाना चाय या दूध के साथ ब्रेड खाते हैं।

रोजाना ब्रेड खाना सेहत के लिए हो सकता है हानिकारक 

अगर आप रोजाना ब्रेड खाते हैं, तो इससे पेट फूलना, गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्या होने लगती है. ब्रेड खाने से ब्लड शुगर का स्तर तेजी से बढ़ सकता है और फिर गिर भी सकता है, जिससे आपको हमेशा थकान महसूस होगी. रोजाना ब्रेड खाने से आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है, क्योंकि ब्रेड और दूध में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है. अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो काम चीनी वाला दूध पिए और साबुत अनाज की ब्रेड खाना शुरू करें।

बाजार में मिलने वाली ज्यादातर ब्रेड मैदा से बनी होती हैं, साथ ही इनमें हानिकारक केमिकल और प्रिजर्विटिव्स डाले जाते हैं। इन्हें पचाना काफी मुश्किल होता है, जिससे यह न सिर्फ पेट संंबधी समस्याओं को जन्म देती हैं बल्कि वजन बढ़ाने में भी योगदान देती हैं।
डायबिटीज रोगियों के लिए चाय और ब्रेड का सेवन बहुत नुकसानदायक साबित हो सकता है। यह उनके ब्लड शुगर में स्पाइक का कारण बन सकता है और उनकी स्थिति को अधिक गंभीर बना सकता है। साथ ही यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को भी ट्रिगर करता है, जिससे डायबिटीज रोगियों की स्थिति खराब हो सकती है।

यह ब्लड प्रेशर रोगियों में बीपी के स्तर को अधिक बढ़ा सकता है। इसलिए ब्लड प्रेशर रोगियों को भूलकर भी सुबह चाय के साथ ब्रेड नहीं खानी चाहिए। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल से बाहर हो सकता है।

शरीर का अधिक वजन, डायबिटीज, हाई बीपी सभी हृदय रोगों के जोखिम कारक हैं। साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में भी योगदान देता है। इस तरह यह न सिर्फ हार्ट अटैक और स्ट्रोक के जोखिम को बढ़ाता है, बल्कि लंबे समय में हार्ट फैलियर जैसी समस्याओं का कारण भी बन सकता है।

RELATED ARTICLES

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए केवल विटामिन C और D काफी नहीं, इन पोषक तत्वों पर भी दें ध्यान

शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने में प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्युनिटी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली शरीर को वायरस, बैक्टीरिया...

देहरादून में डेंगू के मामलों में तेजी, 17 दिन में 304 मरीजों की पुष्टि

नई दिल्ली-  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डेंगू का डंक एक बार फिर तेजी से असर दिखा रहा है। अक्तूबर महीने में डेंगू के मामलों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

क्या ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप ने दी सैन्य हमले की धमकी

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी...

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!