Saturday, April 25, 2026
Home उत्तराखंड केदारनाथ पैदल रूट पर अब घोड़े खच्चरों के नहीं लगेंगे डबल चक्कर

केदारनाथ पैदल रूट पर अब घोड़े खच्चरों के नहीं लगेंगे डबल चक्कर

चारधाम यात्रा मार्ग के होटल व ढाबों पर रेट लिस्ट होगी चस्पा

प्रभारी सचिव ने केदारनाथ रूट पर खामियां दूर करने को कहा

हेली टिकट पर जालसाजी रोकने को कहा

रुद्रप्रयाग। जनपद भ्रमण पर पहुंचे सचिव स्वास्थ्य/प्रभारी सचिव यात्रा डाॅ. आर राजेश कुमार ने सिरोहबगड़ से लेकर सोनप्रयाग तक यातायात व्यवस्थाओं सहित विभिन्न विभागों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।केदारनाथ यात्रा के लिए जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं एवं तैयारियों का यात्रा से जुड़े अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक कर समीक्षा करते हुए जानकारी प्राप्त की।

ओवर रेटिंग रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग को सभी दुकानों, होटल एवं रेस्टोरेंट व ढाबों में अनिवार्य रूप से रेट लिस्ट चस्पा करने के दिए निर्देश दिए। श्री केदारनाथ धाम में हेली के माध्यम से दर्शन करने पहुंच रहे तीर्थ यात्रियों के साथ न हो किसी तरह की जालसाजी एवं धोखाधड़ी पर विशेष निगरानी रखी जाए।

प्रभारी सचिव ने तीर्थ यात्रियों से यात्रा व्यवस्थाओं के बाबत फीडबैक लिया। उन्होंने केदारनाथ यात्रा पड़ाव सीतापुर, सोनप्रयाग आदि स्थानों में पार्किंग फुल होने पर यातायात को पीछे ही रोका जाए ताकि जाम की स्थिति न होने पाए। उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी घोड़े-खच्चर के साथ किसी भी प्रकार से को

उन्होंने यात्रा मार्ग से लेकर केदारनाथ धाम तक पेयजल व्यवस्था एवं विद्युत व्यवस्था को दुरस्त रखने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती ने विभिन्न विभागों द्वारा यात्रा के लिए की गई तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी से अवगत कराया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य गणेश तिवारी, कनिष्ठ प्रमुख ऊखीमठ शैलेंद्र सिंह कोटवाल, हरीश रावत एवं भूपेंद्र सिंह कोटवाल ने सचिव स्वास्थ्य एवं प्रभारी सचिव से मुलाकात कर यात्रा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ करने लिए ज्ञापन दिया।

निरीक्षण के समय संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डाॅ. अमित शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एचसीएस मर्तोलिया, उपायुक्त खाद्य गढ़वाल आरएस रावत, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, अभिहीत अधिकारी मनोज कुमार सेमवाल, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज डोभाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम स्वराज...

महिला जन आक्रोश रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, देहरादून में जुटी भीड़

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी में शुक्रवार को महिला जन आक्रोश रैली के माध्यम से मातृशक्ति की आवाज बुलंद नजर आई। परेड ग्राउंड में आयोजित इस...

टिहरी सड़क दुर्घटना पर पीएम मोदी ने व्यक्त किया दुःख

टिहरी गढ़वाल। टिहरी जनपद में हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम स्वराज...

महिला जन आक्रोश रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, देहरादून में जुटी भीड़

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी में शुक्रवार को महिला जन आक्रोश रैली के माध्यम से मातृशक्ति की आवाज बुलंद नजर आई। परेड ग्राउंड में आयोजित इस...

टिहरी सड़क दुर्घटना पर पीएम मोदी ने व्यक्त किया दुःख

टिहरी गढ़वाल। टिहरी जनपद में हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की...

एआई की मदद से बनी ‘द्रोणाचार्य’ फिल्म का ट्रेलर लॉन्च

एआई तकनीक से तैयार की गई नई फिल्म ‘द्रोणाचार्य’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच उत्सुकता...

Recent Comments