Monday, September 7, 2026
Home स्वास्थ्य रोजाना टोफू का सेवन स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद, जानिए इससे मिलने...

रोजाना टोफू का सेवन स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद, जानिए इससे मिलने वाले 5 स्वास्थ्य लाभ

टोफू को सोया पनीर भी कहा जाता है और इसे बनाने के लिए सोयाबीन दूध का इस्तेमाल किया जाता है। यह पनीर की तरह दिखता है, लेकिन इसका स्वाद अलग होता है। इसका इस्तेमाल ज्यादातर वीगन डाइट को फॉलो करने वाले लोग करते हैं। यह पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आइये आज हेल्थ टिप्स में टोफू के सेवन से होने वाले 5 लाभ जानते हैं।

मधुमेह से बचाव के लिए है सहायक

मधुमेह की समस्या से बचने के लिए टोफू लाभकारी हो सकता है।एक अध्ययन के मुताबिक, मधुमेह से पीड़ित जिन रोगियों ने 6 हफ्ते तक टोफू खाया है, उनमें ब्लड शुगर और इंसुलिन का स्तर उन लोगों की तुलना में काफी कम हुआ है, जो इसका सेवन नहीं करते हैं।इसके अलावा एक अन्य अध्ययन में बताया गया है कि जो लोग नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं, उन्हें टाइप-2 मधुमेह होने की आशंका कम होती है।

हृदय रोगों के खतरे को कम करने में है मददगार

टोफू का सेवन हृदय रोग के खतरे को भी कम कर सकता है।एक अध्ययन के मुताबिक, जिन पुरुष और महिलाओं ने हफ्ते में एक बार टोफू का सेवन किया है, उनमें हृदय रोग का खतरा उन लोगों से कम पाया गया है, जिन्होंने सिर्फ महीने में एक बार इसका सेवन किया है।इसमें मौजूद आइसोफ्लेवोंस हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद करता है, इसलिए इसका सेवन रोजाना करें।

कैंसर के जोखिम से बचाए

टोफू का नियमित सेवन कैंसर से बचाव करने में भी सहायक हो सकता है।इसमें आइसोफ्लेवोंस और सोया प्रोटीन मौजूद होते हैं, जो ब्रेस्ट कैंसर, ओवेरियन कैंसर, पेट के कैंसर आदि के जोखिम को कम कर सकते हैं।हालांकि, यह सिर्फ कैंसर के जोखिम से बचा सकता है, लेकिन अगर किसी को कैंसर है तो उसे डॉक्टर से इलाज करवाना जरूरी है।कैंसर रोगियों को अपनी डाइट में ये फल भी शामिल करना चाहिए।

वजन घटाने के लिए है कारगर

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो टोफू आपके लिए पोषण और वजन कम करने का एक बढ़िया स्रोत हो सकता है।दरअसल, इसमें फाइबर होता है, जो लंबे समय तक आपका पेट भरा रखता है और अनहेल्दी स्नैकिंग या अधिक खाने से रोकता है।इसके अलावा यह कम कैलोरी, उच्च प्रोटीन और कोलेस्ट्रॉल मुक्त होता है, जो आपको सही आकार में रहने में मदद करता है।बिना एक्सरसाइज के वजन घटाने के लिए इन तरीकों को अपनाएं।

हड्डियों के लिए है फायदेमंद

मजबूत हड्डियों के लिए कैल्शियम एक जरूरी पोषक तत्व है।हमारा शरीर करीब 99 प्रतिशत तक कैल्शियम को स्टोर करके रखता है ताकि हड्डियों और दांतों को मजबूती मिल सके।इसके लिए आप अपनी डाइट में कैल्शियम से भरपूर टोफू को शामिल कर सकते हैं।जो लोग दूध या मांसाहारी आहार का सेवन नहीं करते हैं, उन्हें इस पोषक तत्व की आपूर्ति के लिए टोफू को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

स्वाइन फ्लू को लेकर बढ़ी चिंता, बुखार न हो तब भी इन संकेतों पर रहें सतर्क

देश के कई हिस्सों में इन दिनों इन्फ्लुएंजा-ए के H1N1 वायरस को लेकर चिंता बढ़ी हुई है। दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश,...

शुगर को काबू में रखने के लिए सिर्फ दवाइयां नहीं, सही खानपान भी जरूरी

डायबिटीज को नियंत्रित रखना सिर्फ दवाइयां लेने तक सीमित नहीं है। रोजाना की डाइट, खाने की मात्रा और भोजन का समय भी ब्लड शुगर...

सिगरेट का धुआं फेफड़ों के साथ किडनी के लिए भी खतरनाक, गंभीर बीमारियों का बढ़ सकता है जोखिम

धूम्रपान को अक्सर फेफड़ों की बीमारी और कैंसर से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन इसका असर शरीर के कई दूसरे महत्वपूर्ण अंगों पर भी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नदी प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर...

सिनेमाघरों में छाई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ की कमाई

लंबे समय से जिस फिल्म का दर्शकों को इंतजार था, वह आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गई है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के साथ...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!