Monday, September 7, 2026
Home उत्तराखंड सैलानियों से गुलजार हुई पहाड़ों की रानी मसूरी, बड़ी संख्या में सैलानियों...

सैलानियों से गुलजार हुई पहाड़ों की रानी मसूरी, बड़ी संख्या में सैलानियों के पहुंचने से उत्पन्न हुई जाम की समस्या 

मसूरी। वीकेंड पर पहाड़ों की रानी मसूरी सैलानियों से गुलजार है। शनिवार से ही बड़ी संख्या में सैलानियों के पहुंचने से शहर में जाम की स्थिति बनी रही। पर्यटकों के वाहन दिनभर रेंग-रेंगकर चलते नजर आए। इससे पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसी ही स्थति आज सुबह से भी बनी हुई है। आज शहर के लाैटने वाले पर्यटकों की ज्यादा भीड़ है। वहीं, शहर के 70 फीसदी होटल पैक रहे। शहर में सुबह से ही सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लगने लगी, जिससे पर्यटक परेशान रहे। शहर के सबसे व्यस्त चौक गांधी चौक से लेकर किंग्रेग के बीच बार-बार ट्रैफिक जाम हुआ।
वाहनों की लंबी कतार लगी रही। कैंपटी मार्ग, लंढौर मंलिगार चौक, पिक्चर पैलेस चौक सहित विभिन्न चौक-चौराहों पर दिनभर वाहनों का जमावड़ा रहा। वहीं, शहर के पर्यटन स्थलों में दिन भर पर्यटकों से रौनक रही, इससे पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के चेहरे खिले नजर आए। सैलानी संदीप कुमार शुक्ल ने बताया कि दिल्ली की गर्मी से बचने के लिए मसूरी आए हैं, लेकिन आधा घंटे से जाम में फंसे हैं। मसूरी आकर गर्मी से तो राहत मिली, लेकिन जाम से थोड़ी परेशानी हुई। मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि शहर में 70 फीसदी होटल पर्यटकों से पैक हैं।
उम्मीद है कि इस बार सीजन अच्छा रहेगा। वहीं, शहर कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया कि चौक-चौराहों पर पुलिस के जवान मुस्तैद हैं। ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पीएसी जवान भी तैनात किए गए हैं। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

इकोलॉजी और इकोनॉमी के बेहतर तालमेल से आगे बढ़ेगा उत्तराखण्ड का विकास- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम...

हर हुनरमंद युवा को मिलेगा अवसर, संसाधनों का अभाव नहीं बनेगा बाधा- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ किया। योजना के...

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इकोलॉजी और इकोनॉमी के बेहतर तालमेल से आगे बढ़ेगा उत्तराखण्ड का विकास- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम...

अगर बच्चा बार-बार थकता और ज्यादा पानी पीता है तो रहें सतर्क, इन लक्षणों पर दें ध्यान

बच्चों की सेहत को लेकर छोटी-सी लापरवाही भी कई बार बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। खास बात यह है कि कुछ स्वास्थ्य...

‘हनुमान अंश’ ने रचा नया इतिहास, कमाई 120 करोड़ के पार

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का जलवा देखने को मिल रहा है। रिलीज के...

हर हुनरमंद युवा को मिलेगा अवसर, संसाधनों का अभाव नहीं बनेगा बाधा- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ किया। योजना के...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!