Monday, September 7, 2026
Home उत्तराखंड जीएसटी चोरी की शिकायतों में लापरवाही बरतने पर राज्य कर विभाग के...

जीएसटी चोरी की शिकायतों में लापरवाही बरतने पर राज्य कर विभाग के तीन अधिकारियों को किया निलंबित

देहरादून- जीएसटी चोरी की शिकायतों पर कार्रवाई करने में लापरवाही बरतने पर राज्य कर विभाग के तीन अधिकारियों को निलंबित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंजूरी के बाद शासन ने निलंबन के आदेश जारी किए। तीनों अफसर विभाग में प्रवर्तन और सचल दल इकाई में तैनात थे।

सचिव वित्त दिलीप जावलकर ने तीनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संयुक्त आयुक्त प्रवर्तन वीपी सिंह, सहायक आयुक्त सचल दल इकाई डॉ. कुलदीप सिंह और उपायुक्त प्रवर्तन यशपाल सिंह को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में वीपी सिंह को अपर आयुक्त राज्य कर मुख्यालय और कुलदीप सिंह व यशपाल सिंह को संयुक्त आयुक्त कार्यालय देहरादून संभाग में संबद्ध किया गया है। प्रदेश सरकार जीएसटी चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। सरकार को रेलवे पार्सल के जरिये बाहरी राज्यों से आ रहे माल में टैक्स चोरी की जानकारी मिली थी।

इस पर 10 मई 2023 को शासन ने तीनों अधिकारियों को रेलवे के माध्यम से आने वाले माल की जांच करने के निर्देश दिए थे। साथ ही 22 व 28 जून को भी राज्य कर मुख्यालय को जीएसटी चोरी होने की गोपनीय सूचना मिलने पर अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

लेकिन अधिकारियों ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। 9 जुलाई को प्रशासन व विभाग की संयुक्त टीम ने दून रेलवे स्टेशन पर औचक निरीक्षण कर बिना बिल का सामान जब्त किया। इसके बाद जीएसटी चोरी रोकने में लापरवाही बरतने पर सरकार ने तीनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

RELATED ARTICLES

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नदी प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नदी प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर...

सिनेमाघरों में छाई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ की कमाई

लंबे समय से जिस फिल्म का दर्शकों को इंतजार था, वह आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गई है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के साथ...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!