Friday, April 24, 2026
Home स्वास्थ्य पके-पके आम देखकर आ रहा मुंह में पानी? खाते समय ना करें...

पके-पके आम देखकर आ रहा मुंह में पानी? खाते समय ना करें लापरवाही, वरना बढ़ जाएगी परेशानी

आम का सीजन आ रहा है. इस मौसम में पके-पके आम खाने को मिलते हैं. इसे खाने के लिए लोग गर्मी का बेसब्री से इंतजार करते हैं. आम बेहद फायदेमंद फल है. इसमें विटामिन ए, सी, फाइबर और प्रोटीन समेत कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं. हालांकि, आम खाते समय जरा सी लापरवाही गंभीर रूप से बीमार बना सकती है. इससे पॉइजनिंग तक का रिस्क हो सकता है. ऐसे में जब भी बाजार से आम खरीदें तो कुछ बातों का ख्याल रखें।

गर्मी में आम खाने को लेकर बरतें सावधानी
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आम बेहद स्वादिष्ट होते हैं. हालांकि, इसे खाने को लेकर की गई लापरवाही सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है. खासकर बाजार में मिलने वाले कोई भी फल गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभाव छोड़ सकते हैं. दरअसल, बाजार में जो फल मिलते हैं, उन्हें पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड का इस्तेमाल होता है. मानव शरीर के लिए यह एक खतरनाक केमिकल है।

फलों को पकाने में हानिकारक केमिकल्स का इस्तेमाल
रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल के कुछ सालों में फलों को पकाने में कैल्शियम कार्बाइड का इस्तेमाल बढ़ा है. इससे कई बीमारियां भी तेजी से बढ़ी हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जब कैल्शियम कार्बाइड को पानी में मिलाते हैं तो एसिटिलीन गैस निकलती है, जो फलों को पकाने के काम आती है. कई रिसर्च में पाया गया है कि कैल्शियम कार्बाइड और एसिटिलीन गैस दोनों ही सेहत के लिए खतरनाक हो सकते हैं. इनसे पके फलों को खाने से पॉइजनिंग का खतरा रहता है. मानव शरीर के लिए जहरीले हो सकते हैं।

कैल्शियम कार्बाइड और इसके नुकसान
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फल उत्पादन उद्योग में काम करने वाले श्रमिकों में गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा ज्यादा रहता है, क्योंकि वे कैल्शियम कार्बाइड के ज्यादा संपर्क में रहते हैं. इसकी वजह से उनमें पल्मोनरी एडिमा यानी फेफड़ों में तरल पदार्थ जमना, कार्डियक अरेस्ट, कोलन और प्रोस्टेट कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं. इतना ही नहीं एसिटिलीन गैस बहुत ज्यादा ज्वलनशील और विस्फोटक होती है. इसके पास रहने से सांस लेने में भी परेशानियां हो सकती हैं।

आम खाने से पहले क्या करें
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, कैल्शियम कार्बाइड की वजह से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए किसी भी फल को खाने से पहले कम से कम आधे घंटे तक पानी में रखें. इसके बाद सही तरह साफ करके ही उन्हें खाएं. बाजार से फल और सब्जियां लाने के बाद उनके रख-रखाव पर ध्यान दें।

RELATED ARTICLES

थोड़ी सी चढ़ाई में ही सांस फूलती है? खानपान में करें ये बदलाव

आजकल कई लोग सीढ़ियां चढ़ते समय जल्दी थकान या सांस फूलने की शिकायत करते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक यह केवल बढ़ती उम्र का संकेत...

बच्चों की बढ़ती मोबाइल लत बन सकती है खतरा, जानिए इसके नुकसान

आज के दौर में मोबाइल फोन बच्चों के लिए खिलौना नहीं, बल्कि एक आदत बन चुका है। कई बच्चे ऐसे हैं जो बिना फोन...

अमरूद: पेट की दिक्कतों, डायबिटीज और सर्दी-जुकाम में फायदेमंद फल

आजकल बदलती लाइफस्टाइल और बढ़ती बीमारियों के बीच सही खानपान का चुनाव बेहद जरूरी हो गया है। खासकर डायबिटीज, सर्दी-जुकाम और पाचन संबंधी समस्याओं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

फर्जी वीडियो से चारधाम यात्रा को लेकर भ्रम फैलाया, आरोपी पर मुकदमा

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की चार धाम यात्रा सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। राज्य सरकार द्वारा यात्री...

जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचे उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्री धामी ने किया अभिवादन

देहरादून। देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ से ‘रूप दी रानी’ गाना लॉन्च

आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी...

भक्ति और विश्वास के माहौल में केदारनाथ धाम के कपाट विधिपूर्वक खुले

रुद्रप्रयाग।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बने कपाट खुलने के दिव्य क्षणों के साक्षी हर हर महादेव, जय श्री केदार के उदघोष से प्रफुल्लित हुई...

Recent Comments