Friday, July 24, 2026
Home राष्ट्रीय सिलेंडर 30.50 रुपए सस्ता हुआ, हवाई ईंधन के दाम भी घटे, टोल...

सिलेंडर 30.50 रुपए सस्ता हुआ, हवाई ईंधन के दाम भी घटे, टोल टैक्स दरें बढ़ी, जानें कबसे लागू होंगी नई किमतें…

नई दिल्ली। नए फाइनेंशियल ईयर के पहले दिन राहत देने वाली खबर मिली है। 19kg कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत कम कर दी गई है। OMCs ने प्रति सिलिंडर 30.50 रुपए घटाए हैं। नई कीमत आज से ही लागू होगी। पिछले तीन महीनों से दाम बढ़ रहे थे। अब दाम बढ़ने के ट्रेंड पर ब्रेक लग गया है। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम में अभी तक कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले मार्च में रुपए 25.50 प्रति सिलिंडर की कीमत बढ़ी थी. फरवरी में भी 14 रुपए और जनवरी में 1.50 रुपए दाम बढ़े थे।

इसके अलावा OMCs हवाई ईंधन के दाम भी घटाए हैं।कीमतों में क़रीब रु 502.91/किलो लीटर की राहत दी गई है। पिछले महीने 624.37/ किलो लीटर के हिसाब से दाम बढ़े थे. ईंधन की नई दरें भी आज से लागू होंगी।

देखें सिलेंडर की नई कीमतें-
डोमेस्टिक एयरलाइन के लिए ATF प्राइज
आज से नई दरें लागू होने की चर्चाओं के बीच अभी तक कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन नहीं आया है।
सड़क परिवहन मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्गो पर टोल टैक्स आज से टोल टैक्स बढ़ाया है। टैक्स की दरों में 5 से 20 रुपए तक की वृद्धि होगी। कार , जीप , वैन के वन वे ट्रिप में टैक्स नहीं बढ़ा। लेकिन वापसी में 5 रुपए बढ़ाया गया। बस, ट्रक और भारी वाहनों के लिए टैक्स रेट बढ़ाए गए हैं। नई वित्तीय वर्ष में हाईवे पर टोल वसूली की बढ़ी हुई दरें चुनाव आचार संहिता के चलते फिलहाल लागू नहीं होगी। इससे हाइवे पर सफर करने वालों को बड़ी राहत मिली है। अब आचार संहिता हटने के बाद ही टोल की दरों में बदलाव के आसार हैं।

NHAI और स्टेट हाइवे के टोल बूथों से गाड़ी निकलना महंगा होगा। इन टोल बूथों पर 5 से 10% तक टोल टैक्स बढ़ाया।

जयपुर में हाईवे पर टोल बूथों पर टोल का रेट बढ़ा दिया गया है। कार चालकों के लिए 5 रुपए से लेकर 10 रुपए तक बढ़ा। रिंग रोड दक्षिण पर अभी हिंगोनिया टोल पर 60 से 65 रुपये हुआ टोल। सीतारामपुरा टोल पर 55 से बढ़कर 60 रुपए हुआ टोल। चंदलाई टोल पर कार का 110 से बढ़कर 120 रुपए हुआ टोल।जयपुर- आगरा, जयपुर-दिल्ली टोल टैक्स और जयपुर -अजमेर बाइपास पर टोल की रेट अभी नहीं बढ़ेगी।इन बाइपास पर टोल की रेट जून-जुलाई के बाद से रिवाइज होंगी। NHAI द्वारा 95 में से 30 टोल बूथ पर बढ़ाया टोल टैक्स। प्रदेश के स्टेट हाईवे पर भी टोल के रेट बढ़ाए गए।

RELATED ARTICLES

NEET री-एग्जाम की सुरक्षा के लिए सरकार ने टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक

नई दिल्ली। मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET (UG) 2026 की पुनर्परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म...

प्रधानमंत्री मोदी का जोर—शहरी विकास से ही आगे बढ़ेगा भारत

तिरुवनंतपुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भव्य रोड शो किया। थंपानूर ओवरब्रिज से पुथरिकंडम मैदान तक निकाले गए...

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की शौर्य यात्रा में लिया भाग, राष्ट्र को प्रेरक संदेश

सोमनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सोमनाथ में आयोजित शौर्य यात्रा में सहभागिता कर आस्था, साहस और सांस्कृतिक विरासत के प्रति देश की प्रतिबद्धता...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

महायोजना-2041 को लेकर फिर होगी जनसुनवाई, हर नागरिक की राय को मिलेगा महत्व

देहरादून – देहरादून की विकास यात्रा को वर्ष 2041 तक नई दिशा देने वाली महायोजना-2041 में आम जनता की भागीदारी को और मजबूत बनाने के...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा- वन्यजीव पर्यटन बने ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक लेते हुए, प्रदेश में मानव...

कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने 25 जुलाई तक शेष कार्य निपटाने के निर्देश दिए

पौड़ी:  आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संबंधित विभागों तथा...

फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए पेपर लीक मामलों की सुनवाई के निर्णय का सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने...

Recent Comments